फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kartik Aryan chandu champion actor got angry on Sara ali khan breakup revelations on koffee with karan 8

Kartik Aryan: सारा के ब्रेकअप खुलासे पर भड़के कार्तिक आर्यन, कहा- 'रिश्ता अगर दो लोगों के बीच है तो...'

Tue, 21 Nov 2023 12:59 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: यशी पाल Updated Tue, 21 Nov 2023 12:59 PM IST
विज्ञापन
Kartik Aryan chandu champion actor got angry on Sara ali khan breakup revelations on koffee with karan 8
कार्तिक आर्यन, सारा अली खान - फोटो : social media
अभिनेता कार्तिक आर्यन अपनी आगामी फिल्म 'चंदू चैंपियन' को लेकर सुर्खियों में हैं। अभिनेता फिल्मों के अलावा निजी जिदंगी को लेकर भी चर्चा में बने रहते हैं। हाल ही में, सारा अली खान ने करण जौहर के चैट शो में कार्तिक के साथ अपने ब्रेकअप को लेकर बात की। वहीं, अब कार्तिक आर्यन ने इस पर प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन


ब्रेकअप को लेकर कही यह बात
एक मीडिया बातचीत के दौरान जब कार्तिक आर्यन ने पूछा गया कि क्या सारा का रिलेशनशिप पर इस तरह से खुलकर बात करना आपको सही लगता है? इस का जवाब देते हुए अभिनेता ने कहा कि वह अपने रिश्ते का सम्मान करते है इसलिए उन्होंने कभी भी अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात नहीं की है और अपने पार्टनर से भी यही उम्मीद करते हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Vir Das: कॉमेडी शो के लिए अंतरराष्ट्रीय एमी अवॉर्ड जीतने पर फूले नहीं समा रहे वीर दास, कहा- यह एक सपने जैसा
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने रिश्ते का करें सम्मान
अभिनेता ने बातचीत को आगे बढ़ाते हुए कहा, 'किसी के लिए रिश्ते के बारे में बोलना अच्छा नहीं है। अगर चीजें काम नहीं करती हैं, लेकिन जब आप साथ होते हैं तो आप किसी के ऐसा होने की कल्पना नहीं करते हैं। जब आप कल्पना नहीं करते हैं कि ये खत्म हो जाएगा।' कार्तिक आर्यन ने आगे कहा, 'रिश्ता अगर दो लोगों के बीच है तो दूसरे व्यक्ति को वह बातें नहीं करनी चााहिए। ऐसा करने पर दूसरे व्यक्ति पर भी फर्क पड़ता है इसलिए हम सबको अपने रिश्ते का सम्मान करना चाहिए।'

सारा ने ब्रेकअप को लेकर कही यह बात
हाल ही में, सारा अली खान करण जौहर के रियलिटी चैट शो में अनन्या पांडे के साथ पहुंची थीं। शो के होस्ट करण जौहर ने सारा अली खान से पूछा कि क्या आपके लिए कार्तिक आर्यन के साथ दोस्ती करना आसान था? इस का जवाब देते हुए अभिनेत्री ने कहा, 'यह आसान नहीं होता है। 'सारा ने कार्तिक संग ब्रेकअप को लेकर कई और खुलासे करती नजर आईं।' सारा अली खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो 'ऐ वतन मेरे वतन' अभिनेत्री की आगामी फिल्म है, जो देशभक्ति से लबरेज है। वहीं कार्तिक आर्यन की बात करें तो अभिनेता जल्द ही फिल्म 'चंदू चैंपियन' में नजर आने वाले हैं।

यह भी पढ़ें: Singham Again: 'सिंघम अगेन' से अजय देवगन का फर्स्ट लुक जारी, शेर की तरह दहाड़ते दिखे अभिनेता
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed