Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन ने गाया 'भूल भुलैया 3' का शानदार गाना, वीडियो हुआ वायरल, निर्देशक को पसंद हैं अजय
भूल भुलैया 3 और सिंघम अगेन के बीच टक्कर होगी क्योंकि दोनों फिल्में इस साल दिवाली पर रिलीज हो रही है। कार्तिक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह फिल्म भूल भुलैया 3 का एक शानदार गाना गाते नजर आ रहे हैं।
विस्तार
कार्तिक ने गाया भुल भुलैया 3 का गाना
सोशल मीडिया पर भूल भुलैया अभिनेता कार्तिक आर्यन का एक शानदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कार्तिक ब्लैक फॉर्मल लुक में काफी हैंडसम दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान कार्तिक, सचेत टंडन के साथ गाना 'बैराडा' गाते हुए नजर आ रहे हैं। फैंस ने कमेंट सेक्शन में दिल वाले इमोजी के साथ जमकर कमेंट की बारिश की है।
विज्ञापन विज्ञापन
सिंघम अगेन-भूल भुलैया 3 की रिलीज को लेकर अनीज का बयान?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भूल भुलैया 3 और सिंघम अगेन की एक साथ रिलीज पर निर्देशक अनीस बज्मी ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि हर फिल्म की कुंडली होती है। अगर चीजें योजना के अनुसार होती हैं, तो यह बहुत अच्छा है। अगर नहीं, तो यह और भी बेहतर है क्योंकि यह भगवान की योजना है।”
अजय हैं अच्छे दोस्त
दिलचस्प बात यह है कि अनीस ने अजय के साथ फिल्म हलचल के साथ अपने निर्देशन की शुरुआत की थी। उन्होंने इस बॉक्स ऑफिस क्लैश को अजय के साथ अपने संबंधों को प्रभावित नहीं होने दिया। उन्होंने कहा, "मेरी दूसरी फिल्म, प्यार तो होना ही था, भी हिट रही। मैंने उनके साथ दीवानगी नाम की एक और फिल्म की। मेरा उनसे पुराना जुड़ाव और दोस्ती है। बॉक्स ऑफिस क्लैश कभी भी उन लोगों के साथ मेरे रिश्ते को खराब नहीं कर सकते जिन्हें मैं प्यार करता हूं और मुझे अजय जी से बहुत प्यार हैं।'' अनीस आगे कहते हैं कि, "उनके जैसे लोग जानते हैं कि मैं किस तरह का इंसान हूं। मेरे लिए मेरे रिश्ते मेरी फिल्मों जितनी ही महत्वपूर्ण हैं। मैं लाभ और नुकसान को बहुत अलग तरीके से देखता हूं और मैं इन चीजों के बीच दोस्ती नहीं लाता। उनके लिए मेरा प्यार हमेशा बरकरार रहेगा।"
Jigra Box Office Collection: 15वें दिन जिगरा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन , आलिया की फिल्म को अब नहीं मिल रहे दर्शक
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.