फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kartik Aaryan Grandfather Passed Away Celebs Offer Condolences to the Actor

कार्तिक आर्यन के नाना का निधन: अभिनेता ने कही भावुक कर देने वाली बात

Sun, 11 Jul 2021 08:15 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Sun, 11 Jul 2021 08:15 PM IST
सार

  • रविवार को कार्तिक आर्यन के नानाजी का निधन हो गया है।
  • कर्तिक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपने नाना की आत्मा शांति के लिए प्रार्थना की है और उनकी तरह बनने की इच्छा जाहिर की है।

विज्ञापन
Kartik Aaryan Grandfather Passed Away Celebs Offer Condolences to the Actor
नानाजी के साथ कार्तिक आर्यन - फोटो : Instagram

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन के लिए एक दुखद खबर सामने आई है। दरअसल, रविवार को कार्तिक के नानाजी का निधन हो गया है। जिसके बाद कार्तिक आर्यन भावुक नजर आए और उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपने नाना की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। इसके साथ ही कार्तिक ने अपने नाना की तरह बनने की इच्छा भी जाहिर की है।

विज्ञापन

कार्तिक आर्यन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अपने नाना के साथ एक पुरानी तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में छोटे से कार्तिक अपने नाना की गोद में नजर आ रहे हैं। तस्वीर में कार्तिक की उम्र महज एक या दो साल ही लग रही है। वहीं उनके नाना सूट पहने हुए हैं तो कार्तिक आर्यन लाल रंग का स्वेटर पहने दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए कार्तिक ने कैप्शन में लिखा, 'काश किसी दिन मैं आपकी तरह बन पाऊं। आपकी आत्मा को शांति मिले नानू।' कार्तिक के इस पोस्ट पर उनके फैंस और दोस्त उन्हें सांत्वना रहे हैं। साथ ही साथ कार्तिक के नानाजी की आत्मा की शांति के लिए भी प्रार्थना कर रहे हैं।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

 

Kartik Aaryan Grandfather Passed Away Celebs Offer Condolences to the Actor
कार्तिक आर्यन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बता दें कि कार्तिक आर्यन जल्द ही हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूल भुलैया 2' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ कियारा आडवाणी, परेश रावल, राजपाल यादव भी होंगे। ये फिल्म साल 2009 में आई अक्षय कुमार की फिल्म का सीक्वल है। इसके अलावा कार्तिक आर्यन की एक फिल्म की घोषणा हाल ही में की गई है। 'सत्यनारायण की कथा' नाम से बनने जा रही इस फिल्म का जल्द ही नाम बदला जाने वाला है।

Kartik Aaryan Grandfather Passed Away Celebs Offer Condolences to the Actor
कार्तिक आर्यन - फोटो : Instagram

गौरतलब है कि कार्तिक आर्यन मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के रहने वाले हैं। कार्तिक आर्यन का पूरा नाम कार्तिक आर्यन तिवारी है। फिल्मों में आने के बाद उन्होंने अपना नाम कार्तिक आर्यन रख लिया था। कार्तिक के पिता का नाम मनीष तिवारी है और उनकी मां का नाम माला तिवारी है। कार्तिक की एक बहन भी है कृतिका तिवारी जो पेशे से डॉक्टर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed