{"_id":"63f8e22fee4943fc860adae7","slug":"kartik-aaryan-dance-video-viral-on-social-media-on-bhojpuri-song-lollypop-lagelu-at-cousins-wedding-2023-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kartik Aaryan: भोजपुरी गानों के फैन हुए कार्तिक आर्यन, शहजादा ने जमकर लगाए ठुमके","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Kartik Aaryan: भोजपुरी गानों के फैन हुए कार्तिक आर्यन, शहजादा ने जमकर लगाए ठुमके
Fri, 24 Feb 2023 11:58 PM IST
ज्योति वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति वर्मा
Updated Fri, 24 Feb 2023 11:58 PM IST
सार
कार्तिक आर्यन का भोजपुरी गाने लॉलीपॉप पर डांस करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। कार्तिक अपने कजिन की शादी में डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
Kartik Aaryan
- फोटो : social media
विस्तार
बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी फिल्म शहजादा को लेकर चर्चा में बने हुए। फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। हालांकि शहजादा दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आई है। फिल्म को लेकर दर्शकों का मिला जुला रिएक्शन सामने आया है। शहजादा की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत रही है। शहजादा फिल्म के बीच एक्टर कार्तिक आर्यन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक्टर किसी शादी में जमकर नाचते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल कार्तिक इस वीडियो में एक भोजपुरी गाने पर डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
भोजपुरी गाने पर थिरके कार्तिक
कार्तिक आर्यन के फैन पेज के द्वारा यह वीडियो ट्विटर पर साझा किया गया है। इस वीडियो में कार्तिक आर्यन फेमस भोजपुरी गाने लॉलीपॉप लागेलू पर झूमते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में कार्तिक ने सफेद रंग का कुर्ता पजामा पहना हुआ है। और अपने दोस्तों के साथ भोजपुरी गाने पर थिरकते हुए दिखाई दे रहे हैं। साथ ही इस वीडियो में कार्तिक के पापा भी पीछे डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार कार्तिक का यह डांस वीडियो उनके कजिन की शादी का है।
विज्ञापन
#KartikAaryan dancing on #PawanSingh's popular Bhojpuri song Lollypop Lagelu is the best thing in recent times 😍🕺❤️ pic.twitter.com/taj1CT3u7I
— Shehzada of Bollywood #KartikAaryan (@KartikSjaan) February 24, 2023
विज्ञापन
Selfiee Box Office: पहले ही दिन बिगड़ गई 'सेल्फी' की क्वॉलिटी, खिलाड़ी कुमार ने दी लगातार पांचवीं फ्लॉप
शहजादा को नहीं मिली खास सफलता
आपको बता दें कि कार्तिक आर्यन की फिल्म शहजादा हाल ही में 17 फरवरी को रिलीज हुई थी। हालांकि शहजादा को कुछ खास सफलता हासिल नहीं हुई है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई नहीं की है। फिल्म में कार्तिक के साथ एक्ट्रेस कृति सेनन नजर आईं हैं। यह एक एक्शन कॉमेडी फिल्म है। जिसका निर्देशन रोहित धवन के द्वारा किया गया है।
Aashish Bhardwaj: एक्टर आशीष भारद्वाज पर काजल ने लगाया शोषण का आरोप, बोलीं- मुझसे वादा किया था कि...