Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kartik Aaryan buys office space in Andheri West Mumbai with His parents Know Price

Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन ने माता-पिता के साथ मिलकर मुंबई में खरीदा ऑफिस स्पेस, करोड़ों में है कीमत

Fri, 26 Sep 2025 01:19 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 26 Sep 2025 01:19 PM IST
सार

Kartik Aaryan Purchased Office: अभिनेता कार्तिक आर्यन ने मुंबई के अंधेरी वेस्ट में एक ऑफिस स्पेस खरीदा है। अभिनेता ने इसे अपने माता-पिता के साथ मिलकर खरीदा है। जानिए इसकी कीमत

विज्ञापन
Kartik Aaryan buys office space in Andheri West Mumbai with His parents Know Price
कार्तिक आर्यन अपने माता-पिता के साथ - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बीच उन्होंने मुंबई में एक दफ्तर खरीदा है। अभिनेता ने अपने माता-पिता  माला तिवारी और मनीष तिवारी के साथ मिलकर मुंबई के अंधेरी वेस्ट इलाके में यह ऑफिस स्पेस खरीद है। इस ऑफिस की कीमत 13 करोड़ रुपये बताई जा रही है। 

विज्ञापन


They Call Him OG Movie Review: पवन कल्याण का अलग अंदाज, इमरान हाशमी का काम बढ़िया; बोरिंग है सेकंड हाफ
विज्ञापन


कितना है ऑफिस का एरिया?
प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक कार्तिक के ऑफिस की यह डील सितंबर 2025 में रजिस्टर हुई है। ऑफिस प्रोजेक्ट का नाम 'सिग्नेचर बाय लोटस' है। इसमें लगभग 1,905 स्क्वायर फीट (कार्पेट एरिया) और 2,095 स्क्वायर फीट (बिल्ट-अप एरिया) है। इसके साथ तीन कार पार्किंग की भी सुविधा मिली है। इस खरीद पर करीब 78 लाख रुपये स्टाम्प ड्यूटी और 30,000 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

कार्तिक आर्यन का वर्क फ्रंट
कार्तिक आर्यन इंडस्ट्री के नामी अभिनेताओं में शामिल हो चुके हैं। उन्होंने साल 2011 में फिल्म 'प्यार का पंचनामा' से डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने 'प्यार का पंचनामा 2', 'सोनू के टीटू की स्वीटी', 'लुका छुपी', 'पति पत्नी और वो', 'भूल भुलैया 2' और 'सत्यप्रेम की कथा' जैसी फिल्में की हैं। 'भूल भुलैया 2'  ने उनकी लोकप्रियता में खूब इजाफा किया है।

They Call Him OG Movie Review: पवन कल्याण का अलग अंदाज, इमरान हाशमी का काम बढ़िया; बोरिंग है सेकंड हाफ

कब रिलीज होगी 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' 
इन दिनों कार्तिक अपनी आगामी फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' की तैयारियों में व्यस्त हैं। इस फिल्म के निर्देशक समीर विद्वांस हैं। फिल्म को करण जौहर, अदार पूनावाला, अपूर्वा मेहता और किशोर अरोड़ा प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह फिल्म 13 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे के अलावा नीना गुप्ता, जैकी श्रॉफ, महिमा चौधरी, मुश्ताक खान और गौरव पांडे होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed