फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kartik Aaryan Bhool Bhulaiyaa 2 all set to release on 20th MAY 2022

Bhool Bhulaiyaa 2: कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 2' की रिलीज आई सामने, मई में सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

Wed, 02 Feb 2022 12:01 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: न्यूज डेस्क Updated Wed, 02 Feb 2022 12:01 PM IST
सार

अनीस बज्मी के निर्देशन बनी इस फिल्म में कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी और तब्बू मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म को फरहाद सामजी और आकाश कौशिक ने लिखा है।

विज्ञापन
Kartik Aaryan Bhool Bhulaiyaa 2 all set to release on 20th MAY 2022
कार्तिक आर्यन - फोटो : social media

विस्तार

बॉलीवुड की हिट फिल्म में शुमार भूल भुलैया का दूसरा पार्ट सिनेमाघरों में आने के लिए बिल्कुल तैयार है। कार्तिक आर्यन और कियारा आडवानी स्टारर 'भूल भुलैया 2' की रिलीज डेट सामने आ गई है। यह फिल्म 20 मई 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विज्ञापन


अनीस बज्मी के निर्देशन बनी इस फिल्म में कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी और तब्बू मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म को फरहाद सामजी और आकाश कौशिक ने लिखा है।
विज्ञापन


टी-सीरीज और सिने वन के बैनर तले बन रही इस फिल्म को भूषण कुमार, मुराद खेतानी और कृष्ण कुमार ने निर्मित किया है। पहले इस फिल्म में 'विद्या बालन' के मंजुलिका के किरदार में लौटने की चर्चाएं थीं लेकिन इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें एस एस राजामौली की पीरियड ड्रामा 'आरआरआर' की रिलीज की तारीख 25 मार्च तय की गई है। वहीं कुछ देर पहले ही अमिताभ बच्चन की फिल्म झुंड की रिलीज डेट का भी खुलासा हुआ है। ‘झुंड’ 4 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed