फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Karthik Sivakumar Talks about Kaithi Sequel says it is on the cards and well start filming next year

Kaithi Sequel: जल्द आएगा 'कैथी' का सीक्वल! एक्टर कार्तिक शिवकुमार ने किया एलान

Mon, 21 Nov 2022 09:35 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 21 Nov 2022 09:35 PM IST
सार

बता दें कि लोकेश कनगराज द्वारा निर्देशित 'कैथी' में कार्थी ने डिल्ली नाम के शख्स का किरदार निभाया, जो जेल से रिहा हुआ था।

विज्ञापन
Karthik Sivakumar Talks about Kaithi Sequel says it is on the cards and well start filming next year
कैथी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कार्तिक शिवकुमार (कार्थी) साउथ के सुपरस्टार हैं। उनकी फिल्में दुनियाभर में खूब चाव से देखी जाती हैं। इन्हीं में से एक फिल्म है 'कैथी', जिसे खूब पसंद किया गया। अब जल्द ही इस फिल्म का सीक्वल आने वाला है। खुद कार्थी ने यह एलान किया है। आपको बता दें कि फिल्म 'कैथी' वर्ष 2019 में रिलीज हुई थी। कार्थी के फैंस के लिए 'कैथी' के सीक्वल का एलान किसी तोहफे से कम नहीं है। साथ ही यह खबर फिलहाल 'दृश्यम 2' की सफलता को एंजॉय कर रहे एक्टर अजय देवगन के लिए भी खुशखबरी सरीखी है।

विज्ञापन


दरअसल, अजय देवगन जल्द ही फिल्म 'भोला' में नजर आने वाले हैं। अजय की 'भोला' कार्थी की 'कैथी' की ही रीमेक है। फिल्म 'कैथी' की बात करें तो यह कार्थी की सबसे सफल फिल्मों में से एक है। हाल ही में एक मीडिया बातचीत के दौरान कार्थी ने अपनी करियर यात्रा और फिल्मों पर बात की। 'कैथी' को लेकर उन्होंने कहा, 'यह मेरे करियर की महत्वपूर्ण फिल्मों में से एक है। यह फिल्म मेरे पास एक छोटे से आइडिया के रूप में आई थी, लेकिन इसकी कहानी सुनने के बाद मैं जान गया कि यह एक बड़ी एक्शन फिल्म है।'
विज्ञापन

Shah Rukh Khan: शाहरुख खान ने 'मन्नत' की नेम प्लेट में जड़वाए हीरे! तस्वीरें हुईं वायरल
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि लोकेश कनगराज द्वारा निर्देशित 'कैथी' में कार्थी ने डिल्ली नाम के शख्स का किरदार निभाया, जो जेल से रिहा हुआ था। हालिया बातचीत के दौरान कार्थी ने कहा कि इस किरदार के लिए उन्होंने काफी रिसर्च की। हाल ही में उन्होंने फिल्म के कुछ सीन पर बने मीम पर भी चर्चा की। बता दें कि कार्थी मणिरत्नम को अपना गुरु मानते हैं। हाल ही में कार्थी मणिरत्नम की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन: पार्ट 1' में भी नजर आए।
Disney New CEO: बॉब आइगर की डिज्नी के सीईओ पद पर वापसी, कंपनी को नए माहौल में नए भरोसे की जरूरत

कार्थी ने 'पीएस1' को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि, 'इस फिल्म में मणि सर ने जब यह रोल मुझे ऑफर किया था ,तो इनकार करने का कोई मतलब नहीं। अगर, मणि सर चाहते तो पीएस-1 में मैं एक घोड़े का किरदार करने के लिए भी तैयार था। वो मेरे गुरु हैं।'  बात करें अजय देवगन की 'भोला' की तो 'दृश्यम 2' की रिलीज के बाद वह इसके प्रमोशन में जुट चुके हैं। फिल्म का टीजर 22 नवम्बर को आ रहा है। बता दें कि 'भोला' अगले साल रिलीज होगी।
Photos Of The Day: कियारा का किलर लुक और तारा सुतारिया ने चलाए नैनों के तीर, पढ़ें आज का सेलिब्रिटी अपडेट

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed