फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Disney New CEO: बॉब आइगर की डिज्नी के सीईओ पद पर वापसी, कंपनी को नए माहौल में नए भरोसे की जरूरत

Mon, 21 Nov 2022 08:57 PM IST
कविता गोसाईंवाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 21 Nov 2022 08:57 PM IST
विज्ञापन
Bob Iger returns to the post of Disney CEO the company needs new confidence in the new environment
Bob Iger - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सिनेमा जगत की सबसे बड़ी विश्वस्तरीय कंपनियों में शुमार डिज्नी ने अपने मौजूदा सीईओ बॉब चेपक को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। हाल ही में बीती तिमाही के नतीजे आने के बाद से डिज्नी के दुनिया भर के कार्यालयों में खासी खलबली रही है। डिज्नी के सीईओ पद पर कंपनी में पहले 15 साल काम कर चुके बॉब आइगर की वापसी हो रही है। आइगर के कार्यकाल के दौरान ही डिज्नी ने शोहरत की और कारोबारी बुलंदियां छुई थीं और उनके ही कार्यकाल में डिज्नी ने पिक्सार, लुकासफिल्म, मार्वल और फॉक्स के मनोरंजन कारोबार को अपने में समाहित कर लिया था।

Bob Iger returns to the post of Disney CEO the company needs new confidence in the new environment
Bob Iger and Bob Chaepak - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

द वॉल्ट डिज्नी कंपनी ने बॉब आइगर को कंपनी का मुखिया बनाने की जिम्मेदारी अभी दो साल के लिए सौंपी है। वह कंपनी के अब तक रहे सीईओ बॉब चेपक का स्थान लेंगे। कंपनी के इस बड़े फैसले की दुनिया भर के मनोरंजन जगत में हलचल महसूस की जा रही है। चेपक को कंपनी ने बार का रास्ता उस समय दिखाया है जब इसकी कमाई अपेक्षा से काफी कम रही और रचनात्मक समूहों में उनकी लागत में कमी करने की कोशिशों की भी जमकर आलोचना होती रही है। उनका डिज्नी के थीम पार्कों के टिकटों के दाम बढ़ाने का फैसला भी लोगों को पसंद नहीं आया।

Bob Iger returns to the post of Disney CEO the company needs new confidence in the new environment
सूजन अरनॉल्ड - फोटो : सोशल मीडिया

डिज्नी की चेयरमैन सूजन अरनॉल्ड की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है, ‘कंपनी के बोर्ड ने ये पाया है कि डिज्नी की आगे की यात्रा मनोरंजन जगत के बदलाव के एक कठिन दौर में शुरू होने वाली है। बॉब आइगर इस महत्वपूर्ण समय में कंपनी की कमान संभालने के लिए सबसे उपयुक्त हैं।’ अरनॉल्ड ने इसके साथ ही बॉब चेपक की कोरोना महामारी के दौरान अगुवाई करने के लिए तारीफ की हालांकि उनका जोर कंपनी के भीतर उनकी प्रतिष्ठा को पुनर्स्थापित करने पर ज्यादा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bob Iger returns to the post of Disney CEO the company needs new confidence in the new environment
सूजन अरनॉल्ड - फोटो : सोशल मीडिया

सूजन के मुताबिक, ‘डिज्नी की वरिष्ठ नेतृत्व टीम आईगर का काफी सम्मान करती है और डिज्नी के दुनिया भर में फैले कर्मचारियों में भी उन्हें लेकर सम्मान की एक अनोखी भावना रही है। कंपनी की मनोरंजन सामग्री की दमदार कतार उनकी नेतृत्व क्षमता और दूरदर्शिता की ठोस परिचायक है।’ आईगर ने अपने एक बयान में इस नई जिम्मेदारी को लेकर खुद के रोमांचित होने और डिज्नी के भविष्य के प्रति पूरी तरह से आशावादी होने की बात कही है।

विज्ञापन
Bob Iger returns to the post of Disney CEO the company needs new confidence in the new environment
Disney New CEO - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

71 वर्षीय बॉब आइगर ने साल 2005 में पहली बार डिज्नी के सीईओ का पद संभाला था। तब उन्होंने माइकल आइजनर की जगह ली थी। आईगर ने अपने कुशल नेतृत्व के चलते स्टॉक एक्सचेंज और हॉलीवुड दोनों का भरोसा जीता था। रचनाकारों के प्रति उनके सम्मान की चर्चाएं पूरी दुनिया में होती रही हैं और दूसरी कंपनियों के अधिग्रहण के जरिये उन्होंने वाल्ट डिज्नी की एक दबंग छवि मनोरंजन जगत में बनाई थी। आईगर के कार्यकाल के दौरान ही डिज्नी ने शोहरत की और कारोबारी बुलंदियां छुई थीं और उनके ही कार्यकाल में डिज्नी ने पिक्सार, लुकासफिल्म, मार्वल और फॉक्स के मनोरंजन कारोबार को अपने में समाहित कर लिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed