फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shah Rukh Khan House Mannat New Diamond Studded Name Plate SRK Home changed look Video viral on social media

Shah Rukh Khan: शाहरुख खान ने 'मन्नत' की नेम प्लेट में जड़वाए हीरे! तस्वीरें हुईं वायरल

Mon, 21 Nov 2022 08:31 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 21 Nov 2022 08:31 PM IST
विज्ञापन
Shah Rukh Khan House Mannat New Diamond Studded Name Plate SRK Home changed look  Video viral on social media
शाहरुख खान - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के प्रशंसकों की कमी नहीं है। इस महीने 2 तारीख को जब एक्टर ने अपना 57वां जन्मदिन मनाया तो हर साल की तरह इस बार भी उनके घर मन्नत के बाहर फैंस का सैलाब उमड़ आया। अब इसी मन्नत से जुड़ी एक खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि किंग खान ने मन्नत के मेन गेट के डिजाइन में बदलाव कराया है। साथ ही नेम प्लेट में भी बड़ा बदलाव किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहरुख ने नई नेम प्लेट में हीरे जड़वाए हैं। इसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

विज्ञापन

Drishyam 2 Box Office Collection: मंडे टेस्ट में अच्छे नंबरों से पास हुई 'दृश्यम 2', चौथे दिन इतनी हुई कमाई
विज्ञापन


आपको बता दें कि शाहरुख खान के फैंस अक्सर उनके बंगले मन्नत के बाहर खड़े होकर तस्वीरें क्लिक कराते हैं। अब हाल ही में उनके घर के बाहरी डिजाइन में बदलाव हुआ है। गेट बदल दिया गया है और मन्नत के गेट के ठीक बाहर दोनों तरफ नई नेम प्लेट लग चुकी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें हीरे लगवाए गए हैं। वायरल हो रहीं वीडियो में रात के अंधेरे में मन्नत की नेम प्लेट भी स्टार्स की तरह जगमगाती नजर आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई नेम प्लेट के साथ शाहरुख के फैंस फोटोशूट करा रहे हैं। एक्टर के फैन क्लब के सोशल मीडिया हैंडल से तस्वीरें और वीडियो शेयर किए गए हैं। एक फैन क्लब की तरफ से शेयर की गई तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा है, 'मन्नत के नए गेट का नजारा। यह एक तोहफे की तरह है।'  वहीं एक अन्य पोस्ट में लिखा है, 'दो महीने बाद मन्नत के नए गेट का डिजाइन सामने आ गया है। आप क्या सोच रहे हैं?'

 

तस्वीरों पर यूजर्स की दिलचस्प प्रतिक्रिया आ रही है। शाहरुख खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो जल्द ही वह बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने वाले हैं। शाहरुख के पास कई फिल्मे हैं। शाहरुख की 'पठान' अलगे साल जनवरी में रिलीज होगी। इसके अलावा शाहरुख खान 'जवान' में भी नजर आएंगे। सलमान खान की 'टाइगर 3' में भी शाहरुख का अहम रोल होगा।
Ranveer Singh: रणवीर सिंह को नहीं पहचान पाया यह मशहूर स्टार, पूछा- कौन हैं आप? देखें वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed