फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Karnataka government Likely To fix Cinema Ticket Rates At Rs. 200

सरकार ने कहा 200 से ज्यादा न हो 'बाहुबली 2' का टिकट!

Sat, 29 Apr 2017 09:50 AM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं Updated Sat, 29 Apr 2017 09:50 AM IST
विज्ञापन
Karnataka government Likely To fix Cinema Ticket Rates At Rs. 200
bahubali2 - फोटो : google
'बाहुबली 2' के फैंस के लिए एक अच्छी खबर है। जल्द ही कर्नाटक सरकार मल्टीप्लेक्स के लिए एक नियम बनाने वाली है। कहा जा रहा है कि सरकार तीन दिनों के अदंर मल्टीप्लेक्स मालिकों को लिए एक नियम लागू कर सकती है। इस नियम के तहत मल्टीप्लेक्स टिकटों की कीमत 200 रुपये होगी।
विज्ञापन


बता दें कि इस प्रस्ताव को मुख्यमंत्री सिद्दरामय्या पहले ही राज्य के बजट में पेश कर चुके है। राज्य के मुख्य सचिव एम लक्ष्मीनारायण ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री ने मल्टीप्लेक्स टिकट की एक निश्चित राशि तय करने वाले इस प्रस्ताव को पहले से ही अपनी सैद्धांतिक सहमति दे दी है।
विज्ञापन


दरअसल इस नियम के लागू होने में हो रही देरी ने लोगों को बहस के लिए एक नया मुद्दा दे दिया है। बता दें कि शुक्रवार को रिलीज हुई बाहुबली-2 (द कॉन्क्लूजन) के लिए मल्टीप्लेक्स मलिकों ने लोगों से मनमाने पैसे वसूले।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके बाद कर्नाटक फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स (केएफसीसी) और कन्नड़ फिल्म उद्योग ने फिल्मों के लिए मल्टीप्लेक्स द्वारा ज्यादा कीमत वसूलने जैसी शिकायतों के मिलने के बाद इस प्रस्ताव को जल्द से जल्द लागू करने पर जोर दिया हैं।

ये भी पढ़े-  बाहुबली ने रचा इतिहास, हर सेकंड में ऑनलाइन बिकीं 12 टिकटें
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed