श्रद्धांजलि: कर्नाटक वन विभाग ने हाथी के बच्चे को दिया पुनीत राजकुमार का नाम, ऐसे किया अभिनेता को याद
पुनीत राजकुमार के निधन ने पूरे साउथ सिनेमा को पूरी तरह से झकझोर दिया था। उनके फैंस भी अपने पसंदीदा स्टार के दुनिया से यूं अलविदा कहने से काफी दुखी हुए। 46 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से पुनीत राजकुमार का निधन हो गया। हर किसी ने अभिनेता को अपनी तरफ से श्रद्धांजलि अर्पित की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुनीत राजकुमार के निधन ने पूरे साउथ सिनेमा को पूरी तरह से झकझोर दिया था। उनके फैंस भी अपने पसंदीदा स्टार के दुनिया से यूं अलविदा कहने से काफी दुखी हुए। 46 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से पुनीत राजकुमार का निधन हो गया। हर किसी ने अभिनेता को अपनी तरफ से श्रद्धांजलि अर्पित की। हाल ही में शिवमोग्गा तालुक के सक्रेबैलु के अभिमन्यू नाम के हाथ के छोटे बच्चे को हाल ही में लोकप्रिय अभिनेता पुनीत राजकुमार का नाम दिया गया है।
हाथी के बच्चे को दिया पुनीत राजकुमार का नाम
वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कुछ महीने पहले एक सरकारी विज्ञापन को शूट करने के लिए पुनीत राजकुमार उस वन में पहुंचे थे, जहां वो अभिमन्यू हाथी के 2 साल के बच्चे के साथ काफी घुलमिल गए थे। इसी वजह से ही वन विभाग के अधिकारियों ने उस हाथी के बच्चे का नाम स्वर्गीय अभिनेता पुनीत राजकुमार के नाम पर रखा और उन्हें अपनी तरफ से श्रद्धांजलि अर्पित की।
#WATCH | Karnataka: The Forest Department has named a two-year-old elephant calf at Sakrebailu elephant camp near Shivamogga after actor Puneeth Rajkumar, who passed away recently. pic.twitter.com/RtHdJ1hRVU
— ANI (@ANI) November 13, 2021
2 घंटे तक बिताया समय
शिवमोग्गा के उपवन संरक्षक नागराज ने बताया कि पुनीत राजकुमार ने लगभग 2 घंटे तक वो हमारे साथ रहे और चीजों के बारे में जाना। वन के कर्मचारियों और जनता के अनुरोध के बाद ही उन्होंने हाथी का नाम अभिनेता के नाम पर रखा। पुनीत राजकुमार के निधन से हर किसी को गहरा सदमा पहुंचा था। जिसके बाद अभिनेता से लेकर नेता और हर किसी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की थी।
#WATCH | "Puneeth Rajkumar had visited this camp & he was with us for more than 2 hours. He spent time with this elephant calf. After a request from staff, public, we named the calf after actor Puneeth," Deputy Conservator of Forest (Shivamogga wildlife division), Nagaraj said. pic.twitter.com/3jApz94VTE
— ANI (@ANI) November 13, 2021
कर्नाटक फिल्मों में दिया खास योगदान
पुनीत राजकुमार सिर्फ एक अच्छे अभिनेता ही नहीं थे बल्कि प्लेबैक सिंगर, टीवी प्रेजेंटर और निर्माता भी थे। कन्नड़ सिनेमा में उन्हें उनके योगदान के लिए जाना जाता है। उन्होंने 29 फिल्मों से अधिक फिल्मों में मुख्य अभिनेता के रूप में काम किया। पुनीत राजकुमार ने अपने करियर की शुरुआत बाल-कलाकार के रूप में की थी। फिल्म वसंत गीता, भाग्यवंथा, चालीसुआ मोदगलू, सहित कई फिल्मों में उनके दमदार अभिनय को लोगों ने खूब सराहा।