फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Karisma and Sanjay, again come together ?

एक बार फिर संजय के करीब आईं करिश्मा कपूर

Mon, 01 Dec 2014 12:02 PM IST
Updated Mon, 01 Dec 2014 12:02 PM IST
विज्ञापन
Karisma and Sanjay,  again come together ?
करिश्मा कपूर कोरियोग्राफर श्यामक डावर के शो में अपने पूर्व पति संजय कपूर के साथ दिखीं। वह बेटी समाईरा के लिए वहां गई थी। करिश्मा और संजय की बेटी समाईरा डांस शो 'विंटर फंक' में प्रदर्शन करने गई थी। इससे एक बार फिर दोनों के साथ आने के कयास लगाए जाने लगे हैं।
विज्ञापन


इस दौरान संजय बेटी के डांस को प्रमोट करते दिखे तो करिश्मा अपने गोद में समाईरा को बैठाये हुए खुद में तल्लीन दिखीं।

करिश्मा ने लम्बे टकराव के बाद संजय कपूर से अलग होने का फैसला लिया था। जोड़े ने इस साल जून में ही अदालत में तलाक की अर्जी दायर की थी।

हालांकि, करिश्मा कपूर के वकील क्रांति साठे ने बताया कि "अब तक, दोनों में सुलह के कोई संकेत नहीं हैं। समझौतों के अनुसार वह छह महीने के बाद अंतिम सुनवाई के लिए अदालत में जाएंगे।"
विज्ञापन

शादी बाद संजय पड़ गए सोशलाइट के चक्कर में

Karisma and Sanjay,  again come together ?
करिश्मा ने 2003 में अपने कॅरियर के शीर्ष पर रहते हुए संजय से शादी कर ली थी। शादी के कुछ ही वर्षों बाद, दोनों में मतभेदों की खबरें सामने आने लगीं।

इसका कारण संजय का दिल्ली की सोशलाइट प्रिया चटवाल के साथ संबंधों में आना बताया जाता है। करिश्मा और उनके परिवार ने संजय को रास्ते पर लाने के लिए कई प्रयास किए लेकिन संजय के ध्यान न देने पर करिश्मा ने अलग होने का फैसला ले लिया।

करिश्मा से पहले संजय ने डिजाइनर नंदिता महतानी से शादी की थी। दोनों में बेहद कम समय में ही तलाक की नौबत आ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed