फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   karishma kapoor crime thriller series Brown premieres on 5th June on Ott

रहस्यों से भरे एक शहर में फंसी रीटा ब्राउन, जानें ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम होगी क्राइम थ्रिलर सीरीज

Tue, 26 May 2026 03:21 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Tue, 26 May 2026 03:21 PM IST
सार

Brown Release Date: अभिनेत्री करिश्मा कपूर की कमबैक वेब सीरीज 'ब्राउन' का धांसू टीजर हाल ही में रिलीज हुआ था। वहीं आज निर्माताओं ने इस सीरीज की रिलीज डेट की घोषणा भी कर दी है।

विज्ञापन
karishma kapoor crime thriller series Brown premieres on 5th June on Ott
सीरीज 'ब्राउन' - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

90 के दशक की लोकप्रिय अभिनेत्री करिश्मा कपूर जल्द ही क्राइम थ्रिलर सीरीज 'ब्राउन' में नजर आने वाली हैं। इस सीरीज का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया है। जानें 'ब्राउन' सीरीज कब और किस प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी। 

विज्ञापन


कब और कहां स्ट्रीम होगी 'ब्राउन' सीरीज
करिश्मा कपूर 'ब्राउन' सीरीज में नजर आएंगी। निर्माताओं ने इस सीरीज से करिश्मा कपूर का एक पोस्टर जारी किया है। इस नए लुक के साथ निर्माताओं ने कुछ ही देर पहले इसकी रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है। इस पोस्ट के साथ निर्माताओं ने लिखा, 'रहस्यों से भरा एक शहर। मिलिए रीटा ब्राउन से। Brown का प्रीमियर 5 जून को ZEE5 पर होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसा होगा सीरीज में करिश्मा का किरदार
'ब्राउन' वेब सीरीज में करिश्मा एक लेडी पुलिस ऑफिसर की भूमिका में नजर आएंगी, जो जुर्म की दुनिया के दलदल में फंसती हुई नजर आ रही हैं। इस वेब सीरीज का निर्देशन अभिनय देव ने किया है।  

विज्ञापन

क्या है करिश्मा कपूर की सीरीज 'ब्राउन' की कहानी
इस सीरीज की कहानी कोलकाता शहर की है। करिश्मा कपूर इसमें 'रीटा ब्राउन' नाम की पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रही हैं, जो कोलकाता पुलिस फोर्स में काम करती हैं। एक बदनाम पुलिस ऑफिसर और उनकी जूनियर महिलाओं को निशाना बनाने वाले एक सीरियल किलर की तलाश में हैं। 

View this post on Instagram

A post shared by ZEE5 (@zee5)



इस सीरीज से पहले करिश्मा कपूर 'मर्डर मुबारक' में नजर आई थीं। 'मर्डर मुबारक' एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है। 'मर्डर मुबारक' का निर्देशन होमी अदजानिया ने किया था। इस फिल्म में करिश्मा कपूर के अलावा सारा अली खान, पंकज त्रिपाठी, और विजय वर्मा जैसे कलाकारों ने मुख्य भूमिका निभाई है।


यह भी पढ़ें: यो यो हनी सिंह ने BJP के तरुण चुघ से की खास मुलाकात, वीडियो किया शेयर; पंजाब को नशामुक्त बनाने पर हुई चर्चा
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed