{"_id":"676be7ee-469a-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"kareena-rani-mukharji-at-cold-war-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"चटर-पटरः करीना और रानी के बीच शुरू हुआ कोल्डवार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
चटर-पटरः करीना और रानी के बीच शुरू हुआ कोल्डवार
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 15 Dec 2012 03:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जी हां, कभी खास दोस्त मानी जानेवाली करीना कपूर और रानी मुखर्जी भी अब एक दूसरे से चिढ़ती नजर आ रही हैं। एक-दूसरे से चिढ़ने की रफ्तार हर रोज तेज होती जा रही हैं। करीना कपूर ने कई जगहों पर यह बात स्वीकारी है कि वे रानी मुखर्जी के काम को बेहद पसंद करती हैं। अभी फिल्म 'तलाश' में दोनों ने साथ काम भी किया। एक-दूसरे की उपेक्षा करने की प्रवृति 'तलाश' फिल्म के दौरान ही शुरू हुई।
विज्ञापन
फिल्म 'तलाश' की सक्सेस पार्टी में दोनों को एक दूसरे को इग्नोर करते हुए देखा गया। 'तलाश' के प्रीमियर में करीना का न आना भी चर्चा का विषय रहा। यह घटनाएं इस बात का इशारा कर रही हैं कि रानी और करीना में भी अब कोल्ड वार की शुरुआत हो चुकी है। बी टाउन में चर्चा है कि दरअसल, 'तलाश' फिल्म की सफलता का सारा श्रेय बतौर अभिनेत्री करीना कपूर को ही मिल रहा है। फिल्म में रानी से अधिक सीन करीना कपूर के हैं। दर्शकों को भी करीना ने ही लुभाया है। यहां तक कि सक्सेस पार्टी में भी मीडिया वाले भी करीना कपूर की तरफ दौड़ गये। जबकि रानी के आने पर मीडिया ने रानी की खास तस्वीरें नहीं लीं और न ही कोई खास दिलचस्पी ही दिखायी।
विज्ञापन
पार्टी में आमिर ने रानी से अधिक तवज्जो करीना को दी। करीना पार्टी में 11.30 बजे तक रहीं। उस वक्त तक रानी किसी को नजर नहीं आयीं। जबकि वह पार्टी में थीं। जब करीना चली गयीं फिर रानी पार्टी में सबकी नजरों में आयीं। साफ जाहिर है कि रानी को करीना की तारीफ सुन कर बिल्कुल अच्छा नहीं लगा है और वे इसलिए करीना से दूरी बनाती नजर आ रही हैं। अब यह देखना होगा कि यह शीतयुद्घ कितना ओर आगे जाता है।
विज्ञापन
रणबीर के साथ डेट करना चाहती हैं आलिया
पूनम की शूटिंग देखने के लिए उमड़ रही है भीड़
हर पल बिटिया के साथ रहना चाहती हैं ऐश
नरगिस के लिए आदित्य से पैरवी कर रहे हैं उदय