फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kareena Kapoor starts shooting 68th film Daayra with amazing Meghna Gulzar Prithviraj Sukumaran share video

Daayra: करीना कपूर ने शुरू की 68वीं फिल्म की शूटिंग, 'दायरा' के सेट से मेघना-पृथ्वीराज के साथ शेयर किया वीडियो

Thu, 25 Sep 2025 01:31 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Thu, 25 Sep 2025 01:31 PM IST
सार

Kareena Kapoor Khan: करीना कपूर ने निर्देशक मेघना गुलजार की फिल्म 'दायरा' की शूटिंग शुरू कर दी है। आज करीना ने फिल्म के सेट से पहले दिन का एक खास वीडियो सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है।

विज्ञापन
Kareena Kapoor starts shooting 68th film Daayra  with amazing Meghna Gulzar Prithviraj Sukumaran share video
फिल्म 'दायरा' - फोटो : इंस्टाग्राम@kareenakapoorkhan

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान, जो 25 साल से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में हैं। उन्होंने अपनी 68वीं फिल्म 'दायरा' की शूटिंग शुरू कर दी है। जिसकी एक खास झलक करीना ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की है।
विज्ञापन

 

करीना का पोस्ट
करीना कपूर ने आज इंस्टाग्राम पर अपनी आगामी फिल्म 'दायरा' के पहले दिन की शूटिंग की झलक शेयर की और कैप्शन में लिखा, 'दिन 1, 68वीं फिल्म, दायरा सबसे अद्भुत के साथ@meghnagulzarऔर@therealprithvi…प्यार और आशीर्वाद भेजें।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)


विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म 'दायरा' के बारे में
फिल्म 'दायरा' का निर्देशन मेघना गुलजार कर रही हैं। इस फिल्म में करीना के अलावा साउथ अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन भी मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म में  पृथ्वीराज सुकुमारन पुलिस अफसर के किरदार में नजर आएंगे। 'दायरा' एक क्राइम-ड्रामा थ्रिलर फिल्म है, जो आज के समाज की जटिलताओं को दिखाती है। यह अपराध, सजा और न्याय के बीच के संघर्ष को उजागर करती है।

यह भी पढ़ें: Sanjay Dutt: भस्म आरती में शामिल हुए संजय दत्त, उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में की पूजा-अर्चना
 
विज्ञापन

फिल्म को लेकर करीना की राय
इस साल की शुरुआत में करीना ने फिल्म को लेकर इंस्टाग्राम पर लिखा था कि वह मेघना गुलजार के साथ काम करने के लिए उत्साहित हैं, जिनकी फिल्में जैसे 'तलवार' और 'राजी' उनकी पसंदीदा हैं। उन्होंने पृथ्वीराज के साथ काम करने को भी एक बड़ी उपलब्धि बताया। करीना ने 2000 में जेपी दत्ता की फिल्म 'रिफ्यूजी' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, जिसमें अभिषेक बच्चन भी थे। अब करीना अपनी 68वीं फिल्म 'दायरा' में नजर आएंगी।

यह भी पढ़ें: Salman Khan: पेनकिलर्स लेकर नाश्ता करते थे सलमान, काजोल-ट्विंकल के शो पर छलका दर्द; बोले- 'मेरे दुश्मन..'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed