{"_id":"5965a44e4f1c1b973e8b45cd","slug":"kareena-kapoor-reveals-story-of-veere-di-wedding-ahead-of-shooting","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीरे दी वेडिंग की स्टोरी लीक, करने वाली कोई और नहीं खुद करीना कपूर ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
वीरे दी वेडिंग की स्टोरी लीक, करने वाली कोई और नहीं खुद करीना कपूर
amarujala.com- Presented by: नेहा खत्री
Updated Wed, 12 Jul 2017 10:33 AM IST
विज्ञापन
kareena kapoor khan
करीना कपूर खान फिल्म वीरे दी वेडिंग से जल्द ही फैंस से रूबरू होने वाली है। दरअसल, बेबो इस फिल्म से बॉलीवुड में प्रेगनेंसी ब्रेक के बाद कमबैक करने वाली हैं।
विज्ञापन
और ये क्या इस फिल्म की शूटिंग से पहले ही 'करीना' ने एक ऐसा राज खोल दिया है जिसे सुनकर हमारी दिलचस्पी 'वीरे दी वेडिंग' में और बढ़ गई है। जी हां, बेबो ने इस फिल्म का पूरा प्लॉट रिवील कर दिया है।
विज्ञापन
एक इंटरव्यू के दौरान बेबो ने बताया कि वो अपने दोस्तों को लेकर बेहद पजेसिव हैं और यह फिल्म उनके इसी नेचर को दर्शाएगी। 'वीरे दी वेडिंग' 4 लड़कियों की कहानी है जो मेरी शादी अटेंड करने आई हैं। यह फिल्म उन्हीं के द्वारा किया गया धमाल के आगे पीछे ही घूमेगी। ये फिल्म महिलाओं और उनके इमोशन्स की कहानी है।
विज्ञापन
करीना ने कहा कि उनके लिए इस तरह की फिल्म करने का सही समय है। बेबो फिल्म को लेकर खासी एक्साइटेड हैं और इस फिल्म का प्लॉट जानने के बाद तो हम भी फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
फिल्म की शूटिंग दिल्ली में शुरू होगी। हम बेबो को एक साल से भी ज्यादा समय के बाद बड़े पर्दे पर देखेंगे। दिसंबर तक फिल्म की शूटिंग पूरी होने की उम्मीद है।