फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kareena Kapoor on father randhir kapoor birthday request paparazzi not to take photos of jeh and taimur

Kareena Kapoor: पिता के जन्मदिन पर पहुंची करीना कपूर, पैपराजी से किया जेह और तैमूर की तस्वीर न लेने का अनुरोध

Sat, 15 Feb 2025 07:13 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Sat, 15 Feb 2025 07:13 PM IST
सार

करीना कपूर खान को रणधीर कपूर के जन्मदिन पर सैफ अली खान के हमले के बाद देखा गया। इस दौरान करीना ने पैपराजी से बच्चों की तस्वीर न लेने की बात कही।

विज्ञापन
Kareena Kapoor on father randhir kapoor birthday request paparazzi not to take photos of jeh and taimur
करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान अपने पिता रणधीर कपूर के जन्मदिन की पार्टी में पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने पैपराजी से बच्चों की तस्वीर न लेने की गुजारिश की। इस पार्टी में करीना को सैफ पर हुए हमले के बाद पहली बार स्पॉट किया गया।
विज्ञापन

पैपराजी से कही ये बात
करीना कपूर ने इस दौरान पैपराजी से बच्चों की फोटो न लेने की बात कही। उन्होंने कहा, 'मेरा लेके आप लोग प्लीज चले जाओ, बच्चों का लेना नहीं है। बच्चों का नहीं, प्लीज, प्लीज।' करीना कपूर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफेद शर्ट में नजर आईं बेबो
करीना कपूर इस इवेंट में सफेद शर्ट और डेनिम जींस पहनकर पहुंचीं। साथ में उन्होंने काला चश्मा भी लगाया था। करीना के साथ करिश्मा कपूर भी इस इवेंट में नजर आईं। करिश्मा ने भी इवेंट में सफेद शर्ट टॉप और जींस पहनीं।
विज्ञापन

Kareena Kapoor on father randhir kapoor birthday request paparazzi not to take photos of jeh and taimur
रणधीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
रणधीर कपूर ने पहनी पिंक शर्ट
परिवार के पहुंचने के साथ ही अभिनेता रणधीर कपूर भी इस वहां पहुंचे। उन्होंने अपने जन्मदिन पर पिंक शर्ट और डेनिम जींस पहनीं। बता दें कि रणधीर कपूर बॉलीवुड अभिनेता राज कपूर के बेटे हैं। ऋषि कपूर उनके छोटे भाई थे। रणधीर कपूर ने बबीता से शादी की जिनसे उनकी दो बेटियां करीना कपूर और करिश्मा कपूर हैं।

Taapsee Pannu: एक बार फिर समाज को आईना दिखाते नजर आएंगे निर्माता अनुभव सिन्हा, तापसी पन्नू होंगी मुख्य किरदार

 

हमले के बाद पहली बार नजर आईं करीना
सैफ अली खान पर हमले के बाद पहली बार करीना कपूर मीडिया के सामने आईं। 16 जनवरी 2025 को सैफ अली खान पर उनके बांद्रा वाले घर में हमला हो गया। इसमें सैफ अली खान गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हमले के बाद सैफ को एक फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान देखा गया। वहीं, करीना इस हमले के बाद पहली बार मीडिया के सामने आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed