{"_id":"e6974b8c-cdbb-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"kareena-kapoor-does-not-want-a-baby","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुद के बच्चे क्यों नहीं चाहतीं करीना? ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
खुद के बच्चे क्यों नहीं चाहतीं करीना?
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 05 Jun 2013 02:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीना कपूर बच्चे पैदा नहीं करना चाहतीं। एक अजीब बयान में करीना ने कहा है कि वह सैफ अली खान के बच्चों से ही खुश हैं। उन्हें बच्चा पैदा करने की कोई जल्दबाजी नहीं है।
विज्ञापन
करीना कपूर ने कहा कि उन्होंने और सैफ ने सिर्फ बच्चे पैदा करने के लिए शादी नहीं की है। हमारी अपनी प्राथमिकताएं हैं। अभी यह वक्त बच्चों के बारे में सोचने का नहीं है।
विज्ञापन
करीना ने कहा कि वह सैफ अली खान के बच्चों के साथ ही खुश हैं। जब उनको लगेगा कि उन्हें भी बच्चे की जरूरत है तब वह इस बारे में सोचेंगी।
एक इंटरव्यू के दौरान करीना कपूर ने कहा कि अभी तो मैं सिर्फ 32 साल की हूं अभी से फैमिली प्लानिंग के झंझट में नहीं पड़ना चाहती। इस बारे में मैं अभी सोच भी नहीं रही हूं।
विज्ञापन
करीना का कहना है कि इस बारे में सैफ और उनकी राय एक जैसी है। अभी हम दोनों की प्राथमिकता बच्चे नहीं हैं।