फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Karan Patel Reveals Jawan star Shah Rukh Khan is the biggest reason he wanted to be a part of the industry

Karan Patel: किंग खान के मुरीद हुए करण पटेल, शाहरुख संग काम करने के सपने को लेकर ली थी इंडस्ट्री में एंट्री

Thu, 12 Oct 2023 12:06 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Thu, 12 Oct 2023 12:06 PM IST
सार

करण पटेल ने बातचीत के दौरान यह भी बताया कि एक समय पर उनकी सफलता उनके सिर चढ़कर बोलने लगी थी। जिस कारण उनकी छवि खराब हो गई थी।  

विज्ञापन
Karan Patel Reveals Jawan star Shah Rukh Khan is the biggest reason he wanted to be a part of the industry
करण पटेल, शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता करण पटेल टेलीविजन के जाने-माने चेहरों में से एक हैं। 'ये है मोहब्बतें' और 'कस्तूरी' जैसे कई प्रसिद्ध टीवी सीरियल्स में दर्शकों ने करण को बहुत पसंद किया है। नेटिजन्स को करण को टीवी का शाहरुख खान भी कहते हैं। करण पटेल ने हाल ही इस बारे में बात करते हुए बताया कि वह इंडस्ट्री का हिस्सा क्यों बनना चाहते थे। 
विज्ञापन


Kuch Kuch Hota Hai: 25 वर्ष पूरे होने के जश्न में दोबारा रिलीज होगी यह फिल्म, ऐसे खरीद सकते हैं टिकट
विज्ञापन


शाहरुख को लेकर करण ने क्या कहा
करण पटेल ने नेटिजन्स द्वारा खुद को शाहरुख खान कहे जाने को लेकर बातचीत की है। उन्होंने कहा, 'शाहरुख खान से थोड़ी सी भी तुलना होने का मतलब है कि आपने जीवन में कुछ सही किया है। शाहरुख खान ऐसे व्यक्ति हैं, जिनकी मैं पूजा करता हूं। मैं उनका प्रशंसक नहीं, भक्त हूं। मैं उनसे प्यार करता हूं और मैं उनकी पूजा करता हूं। तो, वह सबसे बड़ा कारण है कि मैं इस इंडस्ट्री का हिस्सा बनना चाहता था।'
विज्ञापन
विज्ञापन


ये बोल्ड हसीनाएं 'बिग बॉस' के घर मचा चुकी है गदर

इंडस्ट्री में दोस्तों पर क्या बोले करण
अभिनेता ने आगे कहा, 'उम्मीद है कि किसी दिन मुझे उनके साथ स्क्रीन शेयर करने का मौका मिलेगा। हालांकि किसी फिल्म या प्रोजेक्ट की हैसियत से नहीं, लेकिन मैं काफी भाग्यशाली रहा हूं कि मुझे उनके साथ कई बार स्क्रीन शेयर करने का मौका मिला है।' इसके साथ ही करण ने इंडस्ट्री में अपने दोस्तों के बारे में भी बात की। 

Konkona Sen Sharma: 'एक ही जगह तक सीमित नहीं रहना है', ओटीटी को लेकर कोंकणा सेन शर्मा का बड़ा खुलासा

सिर चढ़कर बोलने लगी थी सफलता
करण ने कहा, 'इस लिस्ट में सबसे ऊपर अनीता हसनंदानी, एकता कपूर, रवि दुबे और सरगुन मेहता, करणवीर बोहरा, ऋत्विक धनजानी, करण वाही और अली हैं।' अनीता के बारे में बात करते हुए अभिनेता ने कहा, 'अनीता और मेरी मुलाकात तब हुई जब वह टीवी शो में वह मुख्य भूमिका निभा रही थीं और मैं एक कैमियो कर रहा था।' उन्होंने बातचीत के दौरान यह भी बताया कि एक समय पर उनकी सफलता उनके सिर चढ़कर बोलने लगी थी। जिस कारण उनकी छवि खराब हो गई थी।  

Throwback Thursday: जब सलमान खान के सामने फूट-फूटकर रोने लगीं कटरीना कैफ, बीच में रोकनी पड़ी शूटिंग
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed