फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   karan maintain distance with shahrukh

शाहरुख से दूर और रणबीर के करीब हो रहे हैं करन

Sat, 01 Dec 2012 05:36 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 01 Dec 2012 05:36 PM IST
विज्ञापन
karan maintain distance with shahrukh

एक दौर था जब करन शाहरुख खान के बिना किसी फिल्म की परिकल्पना भी नहीं करते थे, क्योंकि शाहरुख खान की प्रेरणा की वजह से ही करन निर्देशक बने। स्थितियां अब बदल गई हैं। करन अपनी फिल्मों में शाहरुख खान से अधिक तवज्जो अन्य कलाकारों को दे रहे हैं।

विज्ञापन


एक निर्देशक के रूप में करन जौहर ने अब तक पांच फिल्में की हैं। इन पांच फिल्मों में चार फिल्मों के नायक शाहरुख खान ही रहे हैं। करन निर्देशित आखिरी फिल्म 'स्टूडेंट्स ऑफ द ईयर' पहली ऐसी फिल्म थी जिसमें शाहरुख नहीं थे। आने वाले समय में करन जो फिल्में प्रोड्यूस कर रहे हैँ उसमें शाहरुख नहीं दिख रहे हैं। अपनी अगली फिल्म 'यह जवानी है दीवानी' फिल्म में वह रणबीर कपूर के साथ हैं। दूसरे लीड किरदार के लिए उन्होंने किसी और खान यानी कि सैफ अली खान को ले लिया।
विज्ञापन


करन के इस निर्णय से बी टाउन में इस बात की चर्चा होने लगी है कि लगता है कि शाहरुख और करन की दोस्ती में दरार आनी शुरू हो गयी है। चूंकि करन भी अब बहुत प्रोफेशनल व्यवहार कर रहे हैं। एक घटना और फिल्मी गलियारों में है। शाहरुख खान की फिल्म 'जब तक है जान' और अजय देवगन की फिल्म 'सन ऑफ सरदार' को लेकर इंडस्ट्री दो भागों में बंट गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सलमान खान खुलेतौर पर अजय देवगन के साथ थे। उस शह और मात के दौर में करन जौहर अचानक ही 'दबंग टू' की डबिंग पर पहुंच गए थे। उन्होंने वहां सलमान खान के साथ लंबा समय भी बिताया था। अब यह वक्त ही बताएगा कि यह
पुरानी दोस्ती क्या वास्तव में दरक गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed