Karan Kundra: रिलीज होते ही 'इश्क में घायल' बुरी तरह ट्रोल, प्रोमो देख यूजर्स ने लगाई करण कुंद्रा की क्लास
टेलीविजन इंडस्ट्री के जाने माने अभिनेता और बिग बॉस फेम करण कुंद्रा अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लेते हैं। करण एक बार फिर छोटे पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। बता दें कि शो का प्रोमो रिलीज हो चुका है।
विस्तार
कलर्स चैनल पर टीवी एक्टर करण कुंद्रा, गशमीर महाजनी और एक्ट्रेस रीम शेख का शो 'इश्क में घायल' जल्द प्रसारित होने वाला है। इस शो प्रोमो रिलीज हो चुका है। शो का प्रोमो देखने के बाद फैंस इसे हॉलीवुड की सुपरहिट वेब सीरीज 'द वैम्पायर डायरीज' से कंपेयर कर रहे हैं। साथ ही, शो और एक्टर करण कुंद्रा को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। वहीं, कुछ यूजर्स ने शो को टीवीडी की सस्ती कॉपी कहकर मजाक उड़ाया।
शो का प्रोमो रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रोल्स ने शो की कहानी और कॉसेप्ट को देखकर यूजर्स ने लीड स्टार्स को ट्रोल करना शुरू कर दिया। लोगों को रीम और गशमीर की एक्टिंग फिर भी सही लगी तो करण कुंद्रा की अदाकारी को यूजर्स ने ओवरएक्टिंग कहा। इस शो को लेकर कुछ यूजर्स का कहना है कि इससे पहले ऐसा सीरियल देखा जा चुका है। ऐसे में फैंस का सवाल यही कि इसमें क्या नया होने वाला है?
यह भी पढ़ें: 15 साल की उम्र में करोड़ों के घर की मालकिन बनीं रुहानिका, तस्वीरें देख नहीं हटेंगी नजरें
#SuperExclusive
— GossipsTv(GTv) (@GossipsTv) December 31, 2022
EXCLUSIVE PROMO OF @ColorsTV #IshqMeinGhayal starring #KaranKundrra #GashmeerMahajani #ReemShaikh!!@GossipsTv pic.twitter.com/MgqaFO3cNJ
#SuperExclusive
— GossipsTv(GTv) (@GossipsTv) December 31, 2022
EXCLUSIVE PROMO OF @ColorsTV #IshqMeinGhayal starring #KaranKundrra #GashmeerMahajani #ReemShaikh!!@GossipsTv pic.twitter.com/MgqaFO3cNJ
बता दें कि कलर्स टीवी के नए शो 'इश्क में घायल' में कॉलेज लाइफ के इर्द गिर्द घूमती हुई नजर आती है। इस शो में एक लड़की है, जिसे दो भाई वीर और अरमान एक साथ प्यार करने लगते हैं। इस शो में लीड रोल एक्टर गशमीर महाजनी, कारण कुंद्रा और अरिम शेख प्ले कर रहे हैं। बता दें कि कहानी काफी हद तक 'ट्यूबलाइट' और 'वैम्पायर डायरी' से मिलती-जुलती है।
यह भी पढ़ें: क्या लंदन में एक साथ छुट्टियां मना रहे हैं सारा और कार्तिक? तस्वीरें देख फैंस पूछ रहे सवाल