फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Karan Johar shares emotional post on David Dhawans retirement says you are Number 1

'हमेशा नंबर 1 रहेंगे', डेविड धवन के रिटायरमेंट की खबर सुनकर करण जौहर हुए भावुक; शेयर की फीलिंग्स

Sun, 24 May 2026 01:24 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Sun, 24 May 2026 01:24 PM IST
सार

Karan Johar On David Dhawan: निर्देशक डेविड धवन का कहना है कि वह जल्द ही रिटायर होने वाले हैं। इस बात को लेकर करण जौहर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की है। आइए जानते हैं इसमें क्या है?

विज्ञापन
Karan Johar shares emotional post on David Dhawans retirement says you are Number 1
करण जौहर, डेविड धवन - फोटो : इंस्टाग्राम, एएनआई

विस्तार

74 साल के अनुभवी फिल्ममेकर डेविड धवन अपनी अपकमिंग फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच वह इस बात पर जोर दे रहे हैं कि वे रिटायर होने की योजना बना रहे हैं। 'है जवानी तो इश्क होना है' उनकी आखिरी फिल्म हो सकती है। ऐसे में फिल्ममेकर करण जौहर ने डेविड धवन को लेकर एक पोस्ट की है।
विज्ञापन


इवेंट में शामिल हुए डेविड धवन
शनिवार को फिल्ममेकर डेविड धवन के फिल्मी सफर को सम्मान देने के लिए एक खास फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया गया। 'डेविड धवन फिल्म फेस्टिवल' नाम के इस इवेंट में फिल्ममेकर अपने बेटे वरुण धवन के साथ शामिल हुए। करण भी इस इवेंट में शामिल हुए।
विज्ञापन

Karan Johar shares emotional post on David Dhawans retirement says you are Number 1
करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया
डेविड धवन के बारे मे करण जौहर ने क्या लिखा?
इसके बाद करण जौहर ने रविवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर डेविड धवन को लेकर लिखा 'कल जब मैं डेविड जी के सम्मान समारोह में गया और उन्होंने मुझे बताया कि यह उनकी आखिरी फिल्म होने वाली है, तो मेरे दिल में मिली-जुली भावनाएं उमड़ पड़ीं। यह ऐसे फिल्ममेकर हैं जो फिल्मों की एक पूरी शैली बनाने के लिए जिम्मेदार हैं। 'डेविड धवन फिल्म' का मतलब ही मनोरंजन होता है।'
फिल्ममेकर ने आगे कहा, 'हमारी फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें प्यार, सम्मान और सराहना मिलती है। इस बात से कोई इनकार नहीं कर सकता! आपके बेटे के साथ आपकी आने वाली ब्लॉकबस्टर फिल्म के लिए शुभकामनाएं। डेविड धवन, आप हमेशा नंबर 1 रहेंगे।'



इन कलाकारों के साथ किया काम
डेविड धवन को बॉलीवुड में कॉमेडी फिल्मों के सबसे सफल निर्देशकों में से एक माना जाता है। अपने 43 साल से भी लंबे फिल्मी सफर में, कई सफल एक्टर्स ने उनके साथ काम किया है। इनमें अमिताभ बच्चन, सलमान खान, गोविंदा, अक्षय कुमार, तापसी पन्नू, करिश्मा कपूर, माधुरी दीक्षित और कई अन्य शामिल हैं।
विज्ञापन

Karan Johar shares emotional post on David Dhawans retirement says you are Number 1
है जवानी तो इश्क होना है - फोटो : एक्स
डेविड धवन की फिल्में
वह 'राजा बाबू', 'कूली नंबर 1', 'मिस्टर एंड मिसेज खिलाड़ी', 'हीरो नंबर 1', 'हसीना मान जाएगी', 'मुझसे शादी करोगी', 'मैंने प्यार क्यों किया' और 'पार्टनर' जैसी फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं।

निर्माता बोनी कपूर ने 'मॉम 2' पर दी बड़ी अपडेट, इस जगह होगी शूटिंग; करिश्मा तन्ना को लेकर भी बोले

6 वर्षों के बाद की वापसी
डेविड ने छह साल के ब्रेक के बाद 'है जवानी तो इश्क होना है' के साथ डायरेक्शन में वापसी की है। इसमें वरुण धवन के अलावा मृणाल ठाकुर, पूजा हेगड़े, मौनी रॉय, राकेश बेदी, राजेश कुमार, मनीष पॉल और अन्य कलाकार भी हैं। यह फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed