{"_id":"65e1944ec99477e12c043891","slug":"karan-johar-in-the-powerful-teaser-of-prime-video-s-upcoming-movie-ae-watan-mere-watan-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karan Johar: प्राइम वीडियो की आगामी फिल्म 'ऐ वतन मेरे वतन' का टीजर आया, शानदार दिखा करण जौहर का अंदाज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Karan Johar: प्राइम वीडियो की आगामी फिल्म 'ऐ वतन मेरे वतन' का टीजर आया, शानदार दिखा करण जौहर का अंदाज
सार
अमेजॉन ओरिजिनल फिल्म 'ऐ वतन मेरे वतन' का ये टीजर फिल्म का ट्रेलर लॉन्च करने से पहले रिलीज किया गया है। इसे फैंस का बेहतरीन रिस्पॉन्स मिला है।
विज्ञापन
karan johar
- फोटो : amar ujala bureau, mumbai
विस्तार
फिल्ममेकर करण जौहर के साथ प्राइम वीडियो ने अपनी आगामी फिल्म 'ऐ वतन मेरे वतन' का टीजर लॉन्च किया है। अमेजॉन ओरिजिनल फिल्म 'ऐ वतन मेरे वतन' का ये टीजर फिल्म का ट्रेलर लॉन्च करने से पहले रिलीज किया गया है। इसे फैंस का बेहतरीन रिस्पॉन्स मिला है। इसमें 22 साल की उषा की प्रेरणादायक कहानी दिखाई गई है, जिसने 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन में अंग्रेजों को चकमा देने के लिए एक अंडरग्राउंड रेडियो स्टेशन चलाया।
यहां मिलिए बहादुर उषा से
इसमें फिल्मेकर करण जौहर भारत के उन गुमनाम नायकों को श्रद्धांजलि देते हुए नजर आए, जिनकी बेहतरीन कहानियां अभी तक अनकही हैं। इसे कहते हुए ही करण दर्शकों को उषा से परिचित करवाते हैं। 22 साल की उषा की कहानी बहादुरी से भरी है। उषा ने अपने जज्बे को दिखाते हुए वह कर दिखाया, जो इस उम्र की किसी भी लड़की के लिए करना मुश्किल है। 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन के वक्त उषा ने अंग्रेजों को ऐसा चकमा दिया कि अच्छे-अच्छे मात खा जाएं। उन्होंने एक अंडरग्राउंड रेडियो स्टेशन की शरुआत की। देश को एक करने के मकसद से उन्होंने यह रेडियो स्टेशन शुरू किया। इसका मकसद पूरे देशवासियों को ब्रिटिश राज के खिलाफ एकजुट करना था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: 'बॉलीवुड वाइव्स 3' का हिस्सा बनीं रिद्धिमा कपूर
सहमत और विक्रम बत्रा की कहानी
इसी के साथ 'राजी' की सहमत सैयद की कहानी भी करण यहां बयां करते हैं जिसने पाकिस्तानी फैमिली में शादी की और जासूसी की, जिससे वहां से जानकारी हासिल कर सकें। यह नहीं, यहां 'शेरशाह' के कैप्टन विक्रम बत्रा को भी याद किया गया। इनके तो नाम से ही दुश्मन में डर की भावना जाग जाती थी। कैप्टन बत्रा ने कारगिल युद्ध में अपने देश के लिए जो त्याग किया, इसका वर्णन नहीं किया जा सकता। गौरतलब है कि अब टीजर के बाद ट्रेलर भी जल्द लॉन्च किया जाएगा। इसे 4 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। फैंस में अभी से इसके प्रति उत्साह है।
यह भी पढ़ें: Anant Radhika Pre Wedding: अनंत-राधिका के प्री वेडिंग के लिए रिहाना ने ली भारी-भरकम फीस, आंकड़े जान लगेगा झटका
सारा के साथ दूसरे बेहतरीन कलाकार भी
'ऐ वतन मेरे वतन' के निर्देशक कन्नन अय्यर हैं। इसे अय्यर के साथ-साथ दाराब फारूकी ने लिखा है। इसमें सारा अली खान लीड रोल में हैं। इनके अलावा, सचिन खेदेकर, अभय वर्मा, स्पर्श श्रीवास्तव, एलेक्स ओ नील और आनंद तिवारी मुख्य भूमिकाओं में हैं। इमरान हाश्मी का गेस्ट अपीयरेंस भी फिल्म में है। इसे धर्मेटिक एंटरटेनमेंट प्रॉडक्शन, करण जौहर, अपूर्व मेहता और सोमन मिश्रा द्वारा प्रोड्यूस किया गया है। यह फिल्म प्राइम वीडियो पर 21 मार्च को रिलीज होगी।