Karan Johar: 'मेरे बच्चों और मां को अपशब्द कहे गए और...', करण जौहर ने ट्विटर छोड़ने की असली वजह का किया खुलासा
फिल्म निर्देशक करण जौहर ने पिछले साल ट्विटर से दूरी बना ली थी, जिसकी असली वजह का खुलासा उन्होंने अब किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
करण जौहर ने हाल ही में 'रॉकी और रानी के प्रेम कहानी' जैसी हिट फिल्म बॉलीवुड इंडस्ट्री को दी। फिल्म की जानकारी देने के लिए करण सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। करण पर इंडस्ट्री में नेपोटिज्म को बढ़ावा देने का भी आरोप लगता रहता है, जिस कारण उन्हें कई बार ट्रोल भी किया जाता है। इन सबके बीच पिछले साल करण ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) से दूरी बना ली थी। अब उन्होंने ट्विटर छोड़ने की असली वजह का खुलासा किया है।
करण ने उस समय बताया था कि वह 'अधिक सकारात्मक ऊर्जा के लिए जगह' बनाने के लिए मंच छोड़ रहे हैं। अब हाल ही में दिए साक्षात्कार में करण ने इसे छोड़ने का असली कारण साझा किया। करण ने खुलासा किया कि उन्होंने अपने बच्चों, यश और रूही के बारे में अपमानजनक संदेश पढ़ना शुरू कर दिया था। करण ने कहा कि वह अपने खिलाफ अपशब्दों को पढ़ रहे हैं। वह अपनी मां का जिक्र करने वाले गंदे संदेशों को पढ़ परेशान थे। हालांकि, वह यह बर्दाश्त नहीं कर सके कि उनके बच्चों को ऑनलाइन घसीटा जाए। जब उन्होंने मंच छोड़ा तो यश और रूही केवल पांच साल के थे।
Jaideep Ahlawat: 'पाताल लोक' में दमदार अभिनय के लिए आमिर खान ने की थी जयदीप की तारीफ, कहा- मैं हर दिन रोता...
करण ने कहा, “ट्विटर छोड़ना एक सहज निर्णय था, जो मैंने तब लिया, जब मैंने अपने बच्चों के लिए गालियां सुनीं। मुझे गाली दो, जो कहना है कहो, उन्होंने मेरी मां के साथ भी दुर्व्यवहार किया। मेरी मां अभी भी बड़ी उम्र की हैं। जब मैंने यह निर्णय लिया, उस समय मेरे बच्चे पांच साल के थे। अब मैं किसी भी चीज के लिए इस मंच पर वापस नहीं जा रहा हूं। निःसंदेह, मेरी कंपनी इस पर है। मुझे ट्विटर के महत्व का एहसास है, लेकिन मैं इस मंच पर नहीं रहना चाहता। मैं अपने बच्चों के बारे में कुछ भी नहीं पढ़ना चाहता। इससे न केवल एक माता-पिता के रूप में, बल्कि एक इंसान के रूप में भी मेरा दिल टूट जाता है।"
Jawan Special Appearance: दीपिका ने स्पेशल अपीयरेंस से बदल दी ‘जवान’ की तकदीर, ऐसे पांच और किस्से बॉलीवुड के
Nikhil Kamath Interview: ‘तुम बिन’ का ये गाना जगजीत सिंह ने आठ बार गाया, ‘बेवफा सनम’ ने बदल दी हमारी किस्मत