फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Karan Johar announced his production film Meenakshi Sundareshwar will start streaming on Netflix from November 5

Meenakshi Sundareshwar: दिवाली के लिए करण जौहर लाए एक अतरंगी प्रेम कहानी, नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज

Tue, 05 Oct 2021 01:29 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 05 Oct 2021 01:29 PM IST
सार

विवेक सोनी निर्देशित और धर्मेटिक एन्टरटेनमेंट निर्मित 'मीनाक्षी सुंदरेश्वर' में सान्या मल्होत्रा और अभिमन्यु दासानी लीड भूमिकाएं निभा रहे हैं। कहानी में इस युवा जोड़ी के सामने एक लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप की चुनौती आती है तो सवाल उठता है कि क्या दूरिया वाकई में उन्हें एक दूसरे के और भी करीब ले आएंगी?

विज्ञापन
Karan Johar announced his production film Meenakshi Sundareshwar will start streaming on Netflix from November 5
Meenakshi Sundareshwar - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विस्तार

इस साल दिवाली पर बड़े परदे के इंतजार में बैठे फिल्म दर्शकों के लिए डिजिटल मनोरंजन जगत ने भी फुलझड़ियों की तैयारी शुरू कर दी है। निर्माता करण जौहर की डिजिटल कंपनी धर्मेटिक एंटरटेनमेंट इस दिन अपनी फिल्म ‘मीनाक्षी सुंदरेश्वर’ नेटफ्लिक्स पर रिलीज करने जा रही है। निर्देशक विवेक सोनी की इस फिल्म में सान्या मल्होत्रा एवं अभिमन्यु दासानी मुख्य भूमिकाओं में हैं। इससे पहले अक्षय कुमार की फिल्म ‘सूर्यवंशी’ के 4 नवंबर को और मार्वेल स्टूडियोज की फिल्म ‘इटर्नल्स’ के 5 नवंबर को रिलीज होने का ऐलान हो चुका है। 

विज्ञापन


कहते हैं कि किसी के प्रेम में रंग जाना इस दुनिया का सबसे खूबसूरत अहसास है और नेटफ्लिक्स इसी एहसास का उत्सव दिवाली पर मनाने जा रहा है। इस उत्सव को मोहब्बत के रंगों में रंगने का बीड़ा उठाने जा रही है मीनाक्षी और सुंदरेश्वर की एक नई जोड़ी। नेटफ्लिक्स का दावा है कि यह नवविवाहित जोड़ी दर्शकोंको एक खूबसूरत सफर पर ले जाएगी और ये दर्शकों को बिल्कुल अपने सफर जैसा लगेगा। टुडम (TUDUM) ग्लोबल फैन इवेंट में इस जोड़ी की एक झलक पाने के बाद से ही इस फिल्म का दर्शकों को काफी इंतजार रहा है। नेटफ्लिक्स ने मंगलवार को इसके 5 नवंबर 2021 को प्रीमियर का एलान किया।

विज्ञापन

Karan Johar announced his production film Meenakshi Sundareshwar will start streaming on Netflix from November 5
Meenakshi Sundareshwar - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विवेक सोनी निर्देशित और धर्मेटिक एन्टरटेनमेंट निर्मित 'मीनाक्षी सुंदरेश्वर' में सान्या मल्होत्रा और अभिमन्यु दासानी लीड भूमिकाएं निभा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक ये फिल्म दर्शकों को रिश्तों, संयुक्त परिवारों, नई-नवेली शादी में हिचकिचाहट और इस बीच होने वाली हर चीज के विभिन्न पहलुओं को दिखाएगी। कहानी में इस युवा जोड़ी के सामने एक लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप की चुनौती आती है तो सवाल उठता है कि क्या दूरिया वाकई में उन्हें एक दूसरे के और भी करीब ले आएंगी?

इस साल के त्योहारी सीजन में मनोरंजन जगत ने दर्शकों के मनोरंजन का खासा इंतजाम कर रखा है। इन चर्चित फिल्मों की रिलीज की शुरूआत तापसी पन्नू, प्रियांशु पैन्यूली और अभिषेक बनर्जी स्टारर फिल्म ‘रश्मि रॉकेट’ से होगी। ये फिल्म 15 अक्तूबर को ओटीटी जी5 को रिलीज होने जा रही है। इसी दिन सिनेमाघरों में टॉम हार्डी की फिल्म ‘वेनम: लेट देयर बी कारनेज’ भी रिलीज होगी। इसके ठीक अगले दिन विकी कौशल अभिनीत फिल्म ‘सरदार ऊधम’ ओटीटी प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। महीने का समापन 22 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली प्रतीक गांधी की फिल्म ‘भवई’ से होगा।

Karan Johar announced his production film Meenakshi Sundareshwar will start streaming on Netflix from November 5
83 और सूर्यवंशी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अक्तूबर महीने के बाद नवंबर और दिसंबर में इस साल रिलीज होने वाली फिल्में इस प्रकार हैं:
 

  • 4 नवंबर                 सूर्यवंशी
  • 5 नवंबर                 इटर्नल्स
  • 5 नवंबर                 मीनाक्षी सुंदरेश्वर (डिजिटल रिलीज)
  • 19 नवंबर                बंटी और बबली 2
  • 19 नवंबर                ’घोस्टबस्टर्स: आफ्टरलाइफ’
  • 26 नवंबर                सत्यमेव जयते 2
  • 3 दिसंबर                तड़प
  • 10 दिसंबर               चंडीगढ़ करे आशिकी
  • 17 दिसंबर               स्पाइडरमैन: नो वे होम
  • 17 दिसंबर               पुष्पा पार्ट 1
  • 24 दिसंबर               83
  • 31 दिसंबर               जर्सी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed