फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   karan Johar and hrithik roshan come together after agneepath

'अग्निपथ' के बाद रितिक संग अब 'शुद्घि' बनाएंगे करन

Thu, 07 Mar 2013 03:56 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 07 Mar 2013 03:56 PM IST
विज्ञापन
karan Johar and hrithik roshan come together after agneepath

सन 2012 में आयी फिल्म 'अग्निपथ' की सफलता के बाद अब निर्माता करन जौहर, रितिक रोशन और करन मल्होत्रा एक बार फिर साथ आ रहे है। इस प्रोजेक्ट पर रितिक ने हामी भर दी है। यह तीनों मिलकर 'शुद्घि' नाम की फिल्म बनाने जा रहे हैं। इस फिल्म में रितिक रोशन लीड रोल में होंगे। नायिका के नाम पर फैसला होना अभी बाकी है।

विज्ञापन


फिल्म के बारे में निर्देशक करन मल्होत्रा का कहना है कि यह वैसी ही फिल्म होगी जैसी कि मैं बनाता हूं। इसमें भरपूर ड्रामा और एक्शन होगा। फिल्म का नाम 'शुद्धि' है और उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म 2014 में रिलीज होगी।

विज्ञापन


इस फिल्म को निर्देशित करने वाले करन मल्होत्रा ने बताया कि फिल्म का स्क्रीन प्ले लिखा जा चुका है और फिल्म की शूटिंग उत्तराखंड और मुंबई में होगी। फिल्म की शूटिंग नवंबर में शुरू हो सकती है। फिल्म में रितिक के अपोजिट किसे साइन किया गया है, इस बारे में अभी फाइनल नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


करन ने बताया कि मेरे जेहन में कई अभिनेत्रियों के नाम हैं लेकिन अभी मैनें किसी को फाइनल नहीं किया है। करन मल्होत्रा के निर्देशन में बनी 'अग्निपथ' सुपरहिट फिल्म साबित हुई थी। इस फिल्म बाद से ही करन जौहर रितिक के साथ एक और फिल्म बनाने की बात कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed