फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   karan deol film pal pal dil ke paas release extended

बजट सत्र के चलते टली करण देओल की पहली फिल्म की रिलीज, अब इस दिन बॉक्स ऑफिस पर देगी दस्तक

Tue, 18 Jun 2019 10:03 AM IST
shrilata biswas मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Tue, 18 Jun 2019 10:03 AM IST
विज्ञापन
karan deol film pal pal dil ke paas release extended
karan deol film - फोटो : social media

संसद के बजट सत्र का किसी हिंदी फिल्म की रिलीज से क्या कनेक्शन हो सकता है? पहली नजर में देखा जाए तो कुछ नहीं लेकिन ये जानकर आपको हैरानी होगी कि केंद्र की नई मोदी सरकार के बजट सत्र के चलते सांसद सनी देओल के बेटे करण देओल की पहली फिल्म की रिलीज डेट टल गई है। 

विज्ञापन


मशहूर अभिनेता सनी देओल अपने बेटे को लॉन्च करने के लिए पिछले एक साल से फिल्म पल पल दिल के पास पर दिन रात काम करते रहे हैं। फिल्म का एक बड़ा हिस्सा पिछली सर्दियों में सनी देओल ने मनाली में शूट किया और फिर मुंबई में भी फिल्म की शूटिंग का लंबा शेड्यूल आम चुनाव से ठीक पहले सनी देओल पूरा करने में जुटे रहे।
विज्ञापन


आम चुनाव में सनी देओल को बीजेपी ने गुरदासपुर सीट से चुनाव मैदान में उतारा तो फिल्म की शूटिंग और इसके पोस्ट प्रोडक्शन का काम ठप हो गया। सनी देओल की तैयारी फिल्म पल पल दिल के पास को 19 जुलाई को रिलीज करने की थी लेकिन पहले चुनाव प्रचार में व्यस्त होने और अब संसद के बजट सत्र में मौजूदगी अनिवार्य हो जाने के बाद सनी देओल मुंबई में कम ही रुक पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार की सुबह आखिरकार फिल्म पल पल दिल के पास के 19 जुलाई को रिलीज न होने की पुष्टि हो गई। इस फिल्म को जी स्टूडियो रिलीज कर रहा है। जानकारी के मुताबिक करण देओल और सहर बाम्बा स्टारर ये फिल्म अब 20 सितंबर को रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed