फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kapil Sharma shares first photo of son Trishaan, daughter Anayra on ‘public demand’ on Father’s Day

फादर्स डे: कपिल शर्मा ने जन्म के पांच महीने बाद दिखाई बेटे त्रिशान की पहली झलक, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर

Mon, 21 Jun 2021 11:13 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Mon, 21 Jun 2021 11:13 AM IST
सार

कॉमेडियन कपिल शर्मा इन दिनों टीवी से ब्रेक लेकर अपनी निजी जिंदगी में बिजी हैं। फ़िलहाल वह फैमिली के साथ वक्त बिता रहे हैं।

विज्ञापन
Kapil Sharma shares first photo of son Trishaan, daughter Anayra on ‘public demand’ on Father’s Day
कपिल शर्मा - फोटो : instagram

विस्तार

कॉमेडियन कपिल शर्मा इन दिनों टीवी से ब्रेक लेकर अपनी निजी जिंदगी में बिजी हैं। फ़िलहाल वह फैमिली के साथ वक्त बिता रहे हैं। ऐसे में बीते दिन फादर्स डे के मौके पर कपिल ने अपने फैंस को अपने बेटे की पहली झलक दिखाई है। कपिल ने पहली बार अपने दोनों बच्चों अनायरा और त्रिशान के साथ फोटो साझा की है। कपिल की ये स्वीट फैमिली फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में दोनों बच्चे कपिल की गोद में नजर आ रहे हैं, जबकि सामने टेबल पर कुछ फूल और केक रखा है। कपिल ने फोटो साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, 'पब्लिक की पुरजोर मांग पर अनायरा और त्रिशान पहली बार एक साथ।' 

विज्ञापन


कपिल शर्मा की बच्चों के साथ इस प्यारी तस्वीर को फैंस के साथ ही सितारे भी खूब पसंद कर रहे हैं। कनिका कपूर, सोफी चौधरी, नीना गुप्ता, सुमोना चक्रवर्ती, वरुण शर्मा और ऋचा शर्मा समेत कई सितारों ने कपिल के पोस्ट को लाइक और कमेंट किया है। वहीं फैंस भी इस फोटो पर खूब प्यार बरसा रहे हैं।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma)

विज्ञापन
विज्ञापन

Kapil Sharma shares first photo of son Trishaan, daughter Anayra on ‘public demand’ on Father’s Day
पत्नी और बेटी के साथ कपिल शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम
बता दें कि कपिल शर्मा बीती फरवरी को पिता बने हैं। इसके बाद उन्होंने पैटर्निटी लीव ले ली थी और शो ऑफ एयर हो गया था। इस वजह से कपिल शर्मा के फैंस निराश थे। शो का आखिरी एपिसोड 31 जनवरी को टेलीकास्ट हुआ था। कोरोना महामारी के चलते शो में लाइव ऑडियंस को नहीं बुलाया गया था। हालांकि अब शो वापसी के लिए तैयार है। नई कास्ट और टीम के साथ शो की वापसी होगी। 
 

Kapil Sharma shares first photo of son Trishaan, daughter Anayra on ‘public demand’ on Father’s Day
कपिल शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम
वर्कफ्रंट की बात करें तो कपिल जल्द ही द कपिल शर्मा शो के साथ वापसी करेंगे। जिसमें भारती सिंह और कृष्णा अभिषेक भी दिखाई देंगे। कपिल ने एक खास प्रोजेक्ट के लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स के साथ भी हाथ मिलाया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed