अपनी पहली ही फिल्म को लेकर मुश्किल में फंसे कपिल शर्मा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीवी शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' से मशहूर हुए कॉमेडियन कपिल शर्मा जल्दी ही बड़े पर्दे दिखने वाले हैं। लेकिन उनकी फिल्म 'किस किस को प्यार करूं' ट्रेलर रिलीज के साथ ही मुश्किलों में फंस गई है। कपिल की इस फिल्म को कानूनी नोटिस मिला है। फिल्म पर कहानी चुराने का आरोप है।
इस नोटिस के बाद कपिल शर्मा की फिल्म 'किस किसको प्यार करूं' कानूनी झमेलों में फंसती हुई नजर आ रही है। फिल्म पर कहानी चुराने का आरोप कन्नड़ फिल्म के प्रॉडक्शन हाउस का है।
मामला ये है कि पिछले साल कन्नड़ में निम्बे हुली नाम से फिल्म आई थी। इस फिल्म को हिन्दी में बनाने के लिए तमिलनाडु के एक प्रॉडक्शन हाउस ने इसका हिन्दी रीमेक बनाने का अधिकार भी ले लिया था। अब जब कपिल की फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ को तमिलनाडु के प्रॉड्क्शन हाउस का उसे देखने के बाद कहना है कि ये तो ज्यों की त्यों 'निम्बे हुली' का रीमेक है जिसके अधिकार पहले से उनके पास हैं।
'किस किस को प्यार करूं' के निर्माताओं को देना होगा जवाब
चेन्नई के प्रॉडक्शन हाउस ने शिकायत में कहा है कि कपिल की फिल्म के ट्रेलर में दिखाया गया है, कि एक व्यक्ति अपनी कई बीवियों को लेकर एक ही अपार्टमेंट में रहता है। जो कि उनकी फिल्म 'निम्बे हुली' की कहानी है और ये सरासर कहानी की चोरी का मामला है।
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार इस मामले को लेकर प्रॉडक्शन हाउस ने हाईकोर्ट में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत पर गौर करने के बाद कोर्ट ने बॉलीवुड फिल्म 'किस किसको प्यार करूं' के निर्माताओं को अपनी सफाई देने के लिए एक लीगल नोटिस जारी किया गया है।