फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   kapil Sharma misbehave with tanisha mukherjee

कपिल शर्मा ने काजोल की छोटी बहन को किया अपमानित

Mon, 09 Nov 2015 04:50 PM IST
Updated Mon, 09 Nov 2015 04:50 PM IST
विज्ञापन
kapil Sharma misbehave with tanisha mukherjee

कामयाबी को पचाना आसान नहीं होता। अक्सर यह देखने में आया है। ताजा मामला कॉमेडियन कपिल शर्मा का है। फिल्म किस किस को प्यार करूं की सफलता के बाद कपिल शर्मा के द्वारा बीते हफ्ते एक फिल्म समारोह में कुछ महिलाओं को अपमानित और आहत करने की खबरें आ रही हैं।

विज्ञापन


कपिल का यह व्यवहार उनके चाहने वालों के लिए दुखद है। मीडिया में आ रही खबरों के अनुसार कपिल ने इंटरनेशनल मराठी फिल्म फेस्टिवल अवार्ड्स 2015 में अभिनेत्री काजोल की छोटी बहन तनीषा मुखर्जी और गायिका मोनाली ठाकुर के साथ दुर्व्यवहार किया।
विज्ञापन


इसके अलावा उन्होंने कुछ अन्य महिलाओं के साथ भी अभद्रता की। बताया जाता है कि कपिल की टिप्पणियां इन लोगों को लेकर बेहद आपत्तिजनक थीं।

कपिल ने कहा वो सब हंसी-मजाक की बातें थी

kapil Sharma misbehave with tanisha mukherjee

खबरों में कहा गया है कि जब कपिल ने यह हरकत की तो उस वक्त वह होश में नहीं थे। उन्होंने शराब पी रखी थी। उनकी हालत ऐसी थी कि आयोजकों को उनका स्टेज परफॉरमेंस भी रद्द करना पड़ा।

सूत्रों की मानें तो कपिल के व्यवहार से वहां मौजूद उनकी कथित गर्लफ्रेंड प्रीति सिमंस इतनी नाराज हुईं कि मौके से उठ कर चली गईं। कपिल ने भी उन्हें रोकने की कोशिश नहीं की।

वैसे कपिल ने बाद में कहा कि उन्होंने जो किया और कहा वह हंसी-मजाक की बातें थी, वह सीरियस मूड में नहीं थे। कपिल ने समारोह में अपने व्यवहार पर कहा कि वह इस मामले में स्पष्टिकरण दे देंगे। उन्होंने कहा कि उनका इरादा किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था।

कपिल ने किसी से माफी नहीं मांगी

kapil Sharma misbehave with tanisha mukherjee

इसके कुछ घंटों बाद कपिल ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि वह साधारण इंसान हैं और उनसे गलतियां हो जाती हैं। वह जिंदगी से लगातार सीखते रहे हैं। वह कई बार गिरे और उठे हैं।

वैसे कपिल ने अपने अकाउंट पर किसी से माफी नहीं मांगी। कपिल के इस ट्वीट पर गायक मीका ने लिखा कि कपिल जो तुमने किया वह मैं समझ सकता हूं। लेकिन गलती को दोहराना मत। चलो इस बार माफ किया। यह पहला मौका नहीं है कि कपिल ने अपने आस-पास के लोगों को ठेस पहुंचाने वाली बात की है।

वह अपने अड़ियल और गुस्सैल स्वभाव के लिए जाने जाते हैं और कई बार शो में यह भी नहीं देखते कि किससे क्या कह रहे हैं। आयोजकों और उनके साथ काम करने वालों को कई बार उनका व्यवहार अपमानजनक महसूस होता है परंतु कपिल कभी इसकी परवाह नहीं करते।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed