फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kapil sharma loses weight comedian and actor transformation video goes viral fans asked fitness questions

Kapil Sharma: क्या आपने देखा कपिल शर्मा का नया लुक? ट्रांसफॉर्मेशन देख हैरान हुए फैंस, पूछ डाले कई सवाल

Wed, 09 Apr 2025 05:46 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Wed, 09 Apr 2025 05:46 PM IST
सार

Kapil Sharma Transformation: कपिल शर्मा का नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह काफी दुबले-पतले नजर आ रहे हैं। फैंस उनका जबर्दस्त ट्रांसफॉर्मेशन देखकर हैरान हैं। 

विज्ञापन
Kapil sharma loses weight comedian and actor transformation video goes viral fans asked fitness questions
कपिल शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम @kapilsharma

विस्तार

मशहूर कॉमेडियन और अभिनेता कपिल शर्मा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह पहले से काफी पतले और फिट नजर आ रहे हैं। कपिल ने अपना वजन कम करके सबको चौंका दिया है। उनका यह नया लुक देखकर फैंस हैरानी जता रहे हैं और जमकर तारीफ कर रहे हैं।

विज्ञापन

 

कपिल का वायरल वीडियो
कपिल शर्मा अपनी कॉमिक टाइमिंग और मजेदार अंदाज के लिए जाने जाते हैं। अब उन्होंने इस बार अपने शारीरिक बदलाव से लोगों का ध्यान खींचा है। वीडियो में वह स्लिम और ट्रिम अवतार में दिख रहे हैं, जो उनके पुराने लुक से बिल्कुल अलग है। अब कपिल के इस नए लुक पर फैंस मजेदार टिप्पणियां कर रहे हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)



RJ Mahvash: क्रिकेटर युजवेंद्र चहल से अफेयर की अफवाहों के बीच महवश का भावुक नोट, बोलीं- ‘सभी चहल के साथ..

विज्ञापन
विज्ञापन

फैंस ने की जमकर तारीफ
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो के बाद फैंस अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, '20 साल का कपिल शर्मा वापस आ गया है।' वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, 'आप कड़ी मेहनत मेहनत करने के लिए एक उदाहरण बन चुके हो।' अन्य यूजर ने लिखा, 'आप तो बिलकुल फिट नजर आ रहे हो।' एक यूजर ने लिखा, 'कपिल कितने पतले हो गए हैं, कोई नई फिल्म कर रहे हैं क्या?' एक ने लिखा, 'कपिल तो दुबले नजर आ रहे हैं, लेकिन अच्छे लग रहे हैं।'
Kannappa: लखनऊ पहुंची ‘कन्नप्पा’ की टीम, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात; सीएम ने दीं शुभकामनाएं

विज्ञापन

कई यूजर्स ने पूछे सवाल
हालांकि, कुछ यूजर्स ने कपिल के नए लुक पर हैरानी जताते हुए उनसे कई सवाल भी पूछे। एक यूजर ने कहा कि आप पहले ही अच्छे लगते थे, आपने इतना वजन कम क्यों किया है? वहीं, एक यूजर ने कहा, 'कुछ ज्यादा ही वजन कम हो गया है।' एक यूजर ने कहा कि गजब का ट्रांसफॉर्मेशन है, लेकिन आपने यह क्यों किया है?

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed