फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Rj mahvash shared an heartfelt note for cricketer yuzvendra chahal on instagram said all are here for you

RJ Mahvash: क्रिकेटर युजवेंद्र चहल से अफेयर की अफवाहों के बीच महवश का भावुक नोट, बोलीं- ‘सभी चहल के साथ..'

Wed, 09 Apr 2025 03:55 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Wed, 09 Apr 2025 03:55 PM IST
सार

RJ Mahvash: युजवेंद्र चहल के साथ डेटिंग की अफवाहों के बीच आरजे महवश ने एक संदेश शेयर किया है, जिसमें उन्होंने एक भावुक नोट लिखा है। आइए जानते हैं कि महवश ने चहल के लिए क्या लिखा।

विज्ञापन
Rj mahvash shared an heartfelt note for cricketer yuzvendra chahal on instagram said all are here for you
आर जे माहवश युजवेंद्र चहल - फोटो : फोटो सोशल मीडिया से

विस्तार

धनश्री से तलाक के बाद से ही भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल का नाम आरजे महवश के साथ जोड़ा जा रहा है। बीते दिनों इन्हें आईपीएल में भी साथ देखा गया था। अब महवश ने चहल के लिए संदेश लिखा है, साथ ही उन्होंने चहल के साथ सेल्फी भी साझा की है। जानिए पूरी खबर। 

विज्ञापन


शेयर किया भावुक नोट
आरजे महवश, जो कंटेट क्रिएटर और फिल्म प्रोड्यूसर हैं। कई दिनों से उनका नाम भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के साथ जोड़ा जा रहा था। अभी बीते दिने महवश पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के मैच में भी चियर करने पहुंची थीं। आज बुधवार को महवश ने अपने इंस्टग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं हैं, जिसमें चहल के साथ भी एक सेल्फी पोस्ट की है। पोस्ट करते समय महवश ने कैप्शन में लिखा कि अपने लोगों के लिए हर मुश्किल समय में हमेशा चट्टान की तरह उनके साथ खड़ी रही। उन्होंने चहल को टैग करते हुए लिखा कि सब उनके साथ हैं। 
विज्ञापन


यह खबर भी पढें: Raid 2: 'रेड 2' में इलियाना डिक्रूज की जगह वाणी कपूर क्यों, नेटिजेंस कर रहे सवाल, अजय देवगन बोले- नए लोग को...
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Mahvash (@rj.mahvash)




दोस्ती तमीज से निभाती हैं महवश
आरजे महवश ने अपने इंस्टग्राम अकाउंट पर किए गए पोस्ट को ही इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा कि इस बार वह पंजाब किंग्स को सपोर्ट कर रही हैं। इसके तर्क में उन्होंने लिखा कि वो दोस्ती तमीज से निभाती हैं। दोनों के अफेयर्स की अफवाहों बहुत दिनों से उड़ रही थीं। हालांकि, इस मामले पर महवश ने एक पॉडकास्ट में साफ किया था कि वह सिंगल है, लेकिन खुश हैं। 

यह खबर भी पढें: Salim Akhtar: फिल्ममेकर सलीम अख्तर सुपुर्द-ए-खाक, मिट्टी देने पहुंचे रजा मुराद, राज बब्बर और फिरोज खान



चहल का धनश्री से हो चुका है तलाक
क्रिकेटर चहल की बात करें तो वह कोरियोग्राफर धनश्री के साथ साल 2020 में शादी के बंधन में बंध गए थे। इसके बाद दो सालों तक दोनों में सबकुछ ठीक चला था, लेकिन उसके बाद दोनों के बीच रिश्ते खराब होने लगे। आखिरकार साल 2025 आते ही दोनों ने मार्च में आधिकारिक तौर पर अलग रहने का फैसला किया और तलाक ले लिया। इसी के बाद से चहल और महवश के बीच रिश्ते को तूल दी जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed