फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   kapil sharma announces new film with nandita das Actress Shahana Goswami to play Kapili wife role

Kapil Sharma: कपिल शर्मा फिर से बड़े परदे का हीरो बनने को तैयार, साथ होंगी ये हीरोइन, नंदिता संभालेंगी कमान

Thu, 17 Feb 2022 08:34 PM IST
शशि सिंह अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: शशि सिंह Updated Thu, 17 Feb 2022 08:34 PM IST
सार

निर्देशक नंदिता दास ने अपनी अगली फिल्म के लिए कपिल शर्मा को बतौर हीरो चुना है। कपिल शर्मा को इस फिल्म में खाना पहुंचाने वाले एक शख्स का किरदार मिला है। 

विज्ञापन
kapil sharma announces new film with nandita das Actress Shahana Goswami to play Kapili wife role
कपिल शर्मा दोबारा बड़े पर्दे पर हीरों बनने के लिए तैयार - फोटो : insta

विस्तार

नसीरुद्दीन शाह, परेश रावल, दीप्ति नवल और नवाजुद्दीन सिद्दीकी जैसे दमदार कलाकारों के साथ अपनी पिछली फिल्में ‘फिराक’ और ‘मंटो’ बना चुकीं निर्देशक नंदिता दास ने अपनी अगली फिल्म के लिए कपिल शर्मा को बतौर हीरो चुना है। कपिल शर्मा को इस फिल्म में खाना पहुंचाने वाले एक शख्स का किरदार मिला है। साथ में उनके शहाना गोस्वामी भी होंगी। फिल्म की शूटिंग की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और कपिल शर्मा के छोटे परदे से फुर्सत पाते ही इसकी शूटिंग की तारीखें सामने आ गई हैं। जानकारी के मुताबिक फिल्म की शूटिंग इस महीने के अंत में भुवनेश्वर में शुरू होगी।

विज्ञापन

लेखक, निर्देशक नंदिता दास कहती हैं, 'इस फिल्म में वही दिखाने की कोशिश की गई है कि आम लोगों की नजरों में क्या छिपा है। एक दिन मेरी स्क्रीन पर कपिल शर्मा अचानक से उभरकर सामने आ गए। मैंने उनका शो नहीं देखा है लेकिन मैं उन्हें पूरी तरह से 'आम आदमी' की नुमाइंदगी करते हुए देख सकती थी। मुझे यकीन है कि वह अपनी स्वाभाविक बेबाकी से खुद के साथ बाकी सभी को भी हैरान कर देंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन

कपिल शर्मा इसके पहले भी एक फिल्म ‘किस किस को किस करूं’ में फिल्मी हीरो बनने की कोशिश कर चुके हैं। अपनी इस नई फिल्म की चर्चा चलने पर वह कहते हैं, "मैं बहुत उत्साहित हूं। इसलिए नहीं कि मैं एक फिल्म कर रहा हूं बल्कि इसलिए कि मैं नंदिता दास की फिल्म कर रहा हूं। उन्हें मैंने एक एक्टर और एक डायरेक्टर दोनों रूप में देखा है। उनके पास चीजों को देखने का एक बहुत ही अलग और गहरा नजरिया है। इसलिए एक एक्टर के रूप में मेरा काम सिर्फ वही करना है जो वह मुझसे कहती हैं। मुझे खुशी है कि इस फिल्म में दर्शकों को मेरा एक नया रूप देखने को मिलेगा।”

फिल्म में कपिल शर्मा की पत्नी का किरदार करने जा रहीं अभिनेत्री शहाना गोस्वामी कहती हैं, "फिल्म ‘फिराक’ के बाद मैं फिर से नंदिता दास के साथ काम करने के लिए बेहद उत्साहित हूं और कपिल के साथ काम करने का तो रोमांच ही अलग है। मुझे पता है वह इस किरदार में एक निश्चित सहजता लाएंगे।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed