{"_id":"656b4b5310435e78fe0cc385","slug":"kantara-star-rishab-shetty-talks-about-movies-success-says-i-do-not-want-to-prove-myself-to-anyone-2023-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishab Shetty: सफलता के पीछे भागना पसंद नहीं करते ऋषभ शेट्टी, बोले- 'दबाव में काम नहीं कर सकता'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Rishab Shetty: सफलता के पीछे भागना पसंद नहीं करते ऋषभ शेट्टी, बोले- 'दबाव में काम नहीं कर सकता'
Sat, 02 Dec 2023 08:55 PM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Sat, 02 Dec 2023 08:55 PM IST
सार
ऋषभ शेट्टी का कहना है, 'मैं खुद को किसी के सामने साबित नहीं करना चाहता। अगर आप ऐसा करने की कोशिश करते हैं तो ये सबसे बड़ा बोझ है'।
विज्ञापन
ऋषभ शेट्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बीते वर्ष ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कांतारा' देने वाले ऋषभ शेट्टी अब इसके प्रीक्वल 'कांतारा 2' को लेकर चर्चा में हैं। पहली फिल्म देखने के बाद ऋषभ से दर्शकों की उम्मीदें बंधी हुई हैं। लेकिन, खुद ऋषभ का कहना है कि वे सफलता के पीछे दौड़ना पसंद नहीं करते, बल्कि अपने काम पर फोकस करते हैं। ऋषभ शेट्टी के मुताबिक वे दबाव में काम नहीं कर सकते हैं।
विज्ञापन
बोझ लेकर नहीं करते काम
ऋषभ शेट्टी का कहना है, 'मैं खुद को किसी के सामने साबित नहीं करना चाहता। अगर आप ऐसा करने की कोशिश करते हैं तो ये सबसे बड़ा बोझ है। मुझे नहीं लगता कि अगर मैं 'कांतारा' की सफलता का बोझ अपने सिर पर लूंगा तो मैं ईमानदारी से काम कर पाऊंगा। मैं दबाव में काम नहीं कर सकता। मेरा फोकस लोगों को एक अनोखा अनुभव प्रदान करना है'।
विज्ञापन
Ramayan: नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में दशरथ बनेंगे ‘राम’, मुख्य कलाकारों को लेकर भ्रम के बीच आई एक अच्छी खबर
विज्ञापन
बोले- 'बहुत उम्मीद नहीं रखता'
ऋषभ ने आगे कहा, 'मुझे किसी तरह की उम्मीद आदि नहीं हैं। मैं हर फिल्म के साथ सफलता का पीछा नहीं कर रहा हूं। 'कांतारा' के साथ भी ऐसा इरादा नहीं था। अगर मैं ऐसा करूंगा तो मैं अपनी कहानियां कहने से भटक जाऊंगा। मेरी कोशिश हमेशा दर्शकों के सामने कहानी में नवीनता पेश करने की होती है'। बता दें कि फिल्म 'कांतारा' के लेखन का जिम्मा भी ऋषभ शेट्टी ने संभाला।
Shah Rukh Khan: 'पठान', 'जवान' और अब 'डंकी' में बंदूक थामकर खुश हैं किंग खान, बोले- मुझे ये पसंद है
अगले साल रिलीज होगी 'कांतारा 2'
मेकर्स ने बीते दिनों 'कांतारा 2' का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया था। हाल ही में कर्नाटक के कुंडापुरा के एक ऐतिहासिक मंदिर में फिल्म की मुहूर्त पूजा भी कराई गई। बता दें कि 'कांतारा 2' की शूटिंग दिसंबर के आखिर में शुरू होगी। अगले साल फिल्म हिंदी, कन्नड़, तेलुगु, तमिल, मलयालम और बंगाली भाषाओं में रिलीज होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते वर्ष आई 'कांतारा' ने वर्ल्डवाइड करीब 450 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।
Dunki: 'निकले थे कभी हम घर से' को लोगों का मिल रहा भरपूर प्यार, जावेद अख्तर ने गाने पर किया दिलचस्प खुलासा