{"_id":"68dbc2fc3e88b068ef0f832d","slug":"kantara-chapter-1-rishab-shetty-fees-for-this-film-details-2025-09-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kantara Chapter 1: 'कांतारा: चैप्टर 1' के लिए ऋषभ शेट्टी ने वसूली कितनी फीस, बड़े-बड़े एक्टर को छोड़ा पीछे","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Kantara Chapter 1: 'कांतारा: चैप्टर 1' के लिए ऋषभ शेट्टी ने वसूली कितनी फीस, बड़े-बड़े एक्टर को छोड़ा पीछे
Tue, 30 Sep 2025 05:16 PM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Tue, 30 Sep 2025 05:16 PM IST
सार
Rishab Shetty: साउथ अभिनेता और निर्देशक ऋषभ शेट्टी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'कांतारा: चैप्टर 1' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। क्या आप जानते हैं इस फिल्म के लिए ऋषभ शेट्टी ने कितनी फीस वसूली है?
विज्ञापन
फिल्म 'कांतारा: चैप्टर 1'
- फोटो : x
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऋषभ शेट्टी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'कांतारा: चैप्टर 1', 2 अक्तूबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। 'कांतारा: चैप्टर 1' में ऋषभ न केवल मुख्य किरदार निभाया है, बल्कि उन्होंने इस फिल्म का निर्देशन भी किया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस प्रोजेक्ट के लिए उनकी फीस क्या है?
विज्ञापन
ऋषभ शेट्टी की फीस
सियासत डॉट कॉम की एक खबर के अनुसार, ऋषभ शेट्टी ने 'कांतारा: चैप्टर 1' के लिए अभिनय या निर्देशन के लिए एक भी रुपया नहीं लिया है। इसके बजाय, उन्होंने फिल्म के मुनाफे में हिस्सेदारी लेने का फैसला किया है। यानी उनकी कमाई पूरी तरह से फिल्म के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन पर निर्भर करेगी। यह फिल्म कथित तौर पर 125 करोड़ रुपये के बजट में बनी है। ऋषभ ने इसमें कुछ रुपये भी निवेश किए हैं।

अभिनय और निर्देशन की दोहरी चुनौती
हाल ही में फिल्म 'कांतारा: चैप्टर 1' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान ऋषभ ने अभिनय और निर्देशन दोनों को एक साथ संभालने के अनुभव के बारे में बताया। उन्होंने कहा, 'कुछ एक्शन सीन में मैं अभिनय कर रहा था। जिसके बीच में मैं तुरंत माइक पकड़ता, ऊंचाई पर जाता और कलाकारों को निर्देश देता। यह अभिनेता और निर्देशक के बीच तुरंत बदलाव जैसा था। लेकिन मेरा किरदार भी ऐसा ही है, इसलिए यह स्वाभाविक लगा।'

'कांतारा: चैप्टर 1' किस बारे में है?
फिल्म 'कांतारा: चैप्टर 1' कर्नाटक के कदंब काल पर आधारित है> जब कदंब शासकों ने इस क्षेत्र की संस्कृति और वास्तुकला को समृद्ध किया था। इसे भारतीय इतिहास का स्वर्णिम काल माना जाता है। 2023 में ऋषभ ने खुलासा किया था कि 2022 में रिलीज हुई 'कंतारा' असल में इसका दूसरा भाग थी। अब 'कांतारा: चैप्टर 1' प्रीक्वल के रूप में आएगी। उन्होंने कहा, 'दर्शकों ने कंतारा को इतना प्यार दिया कि हम प्रीक्वल लाने का फैसला कर रहे हैं। आपने जो देखा, वह पार्ट 2 था, और पार्ट 1 अब आएगा।'
यह भी पढ़ें: Avika Gor Wedding: नेशनल टेलीविजन पर 'बालिक वधू' फेम अविका गौर ने रचाई शादी, मीडिया के सामने जमकर नाचा कपल