फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kannada Film Actor Surendra Bantwal Found Dead in His Apartment

सोफे पर पड़ा मिला कन्नड़ अभिनेता सुरेंद्र बंटवाल का शव, शरीर पर दिखे धारदार हथियार के निशान

Thu, 22 Oct 2020 03:47 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Thu, 22 Oct 2020 03:47 PM IST
सार

  • कन्नड़ फिल्म अभिनेता सुरेंद्र बंटवाल की हुई हत्या।
  • घर में सोफे पर पड़ा मिला शव।
  • शरीर पर धारदार हथियार के पाए गए निशान।

विज्ञापन
Kannada Film Actor Surendra Bantwal Found Dead in His Apartment
सुरेंद्र बंटवाल - फोटो : Twitter: @ANI

विस्तार

कन्नड़ फिल्मों के अभिनेता सुरेंद्र बंटवाल का शव उनके घर के सोफे पर मिला है। मृत शरीर को देखकर हत्या के कयास लगाए जा रहे हैं। दरअसल बुधवार को सुरेंद्र का शव उनके बंटवाल, कर्नाटक स्थित अपार्टमेंट में पाया गया। उनके शरीर पर धारदार हथियार के कई निशान थे। जिसे देख अदाजा लगाया जा रहा है कि उनकी हत्या की गई है। वहीं पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। 

विज्ञापन


खबरों के मुताबिक सुरेंद्र के कुछ दोस्त उन्हें बहुत देर से फोन लगा रहे थे। सुरेंद्र के फोन ना रिसीव करने पर उनके दोस्त उनके घर पहुंचे जहां उन्हें उनका शव सोफे पर पड़ा हुआ मिला। जिसके बाद आनन- फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी गई। वहीं पुलिस के मुताबिक बंटवाल पर अज्ञात हमलावरों ने हमला किया है। हालांकि, इसके पीछे की असली वजह अभी तक सामने नहीं आई है। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



सुरेंद्र बंटवाल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते थे और राजनीति से जुड़े मामलों पर अपनी बेबाक राय रखते हुए नजर आते थे। कुछ समय फिल्मों में काम करने के बाद बंटवाल राजनीति से जुड़ गए थे। राजनीति से जुड़ते ही बंटवाल का नाम काफी विवादों से भी जुड़ गया था। सुरेंद्र ने 'टुल्लू फिल्म चली पोलिलु' और 'सवर्ण दीर्घा संधी' जैसी फिल्मों में काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये मामला पैसे के लेन-देन का हो सकता है। जिसे लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। बंटवाल के खिलाफ 15 क्रिमिनल केस दर्ज हैं और करीब ढाई साल पहले उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वे तलवार लहराते हुए बीजेपी कार्यकर्ताओं को धमकाते नजर आए थे। इसमें दो भाजपा कार्यकर्ता घायल भी हुए थे। इस मामले में बंटवाल की गिरफ्तारी भी हुई थी। बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी। बताया जा रहा है कि वे कांग्रेस में शामिल हो गए थे।


पढ़ें: इस अभिनेता से परिणीति चोपड़ा करती हैं प्यार, करीना कपूर खान से है कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed