फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   kangna talks about movie queen

'क्वीन' को लेकर कंगना ने कही एक नई बात

Mon, 04 May 2015 02:56 PM IST
Updated Mon, 04 May 2015 02:56 PM IST
विज्ञापन
kangna talks about movie queen

फिल्म 'क्वीन' के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने वाली अभिनेत्री कंगना रानौत का कहना है कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि फिल्म इतना अच्छा प्रदर्शन करेगी।

विज्ञापन


वह फिल्म को व्यापक स्तर पर मिली पहचान से खुश हैं और उनका कहना है कि वह राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने का जश्न मुंबई में मनाएंगी।राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने यहां रविवार को आयोजित 62वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार वितरण समारोह में कंगना को सम्मानित किया।
विज्ञापन


इससे पहले उन्हें फिल्म 'फैशन' के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुका है। उन्होंने संवाददाताओं से कहा,'वह सहायक अभिनेत्री थी और यह सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री है। 'क्वीन' को भी अवार्ड मिला है। इसलिए हम सभी मुंबई में एक बड़ी पार्टी करेंगे।"
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं लगाया था ऐसा अंदाजा

kangna talks about movie queen

फिल्म की कहानी एक ऐसी महिला की है, जो मंगेतर के शादी करने से इंकार कर देने पर हनीमून के लिए अकेले आती है। इसे सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म की श्रेणी में भी पुरस्कार मिला है।

​कंगना ने एक रानी नाम की एक साधारण लड़की का किरदार निभाया है। उन्हें फिल्म के लिए काफी सराहना मिली है।​ उन्होंने बताया​, "मैंने कभी भी 'क्वीन' को इस स्तर पर पहचान मिलने की उम्मीद नहीं की थी। मुझे बेहद खुशी है कि फिल्म को व्यापक स्तर पर स्वीकारा गया है।​"​

कंगना की दादी का किरदार करने वाली तृप्ता लखनपाल भी पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान मौजूद थीं।​ फैंटम फिल्म्स और वायाकॉम 18 मोशन पिक्चर्स की तरफ से निर्मित फिल्म का निर्देशन विकास बहल ने किया है।

इसमें राजकुमार राव और लिसा हेडन भी अहम भूमिका में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed