संभल कर दीपिका 'पीकू' सुपरहिट तो 'तनु वेड्स मनु' ब्लॉकबस्टर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंगना रनोत सिल्वर स्क्रीन पर इस कदर छा गई है कि उन्होंने दीपिका को भी पीछे छोड़ दिया है। 'तनु वेड्स मनु 2' ने सोमवार को 100 करोड़ के आंकड़े को पार कर लिया। वहीं फिल्म अभी तक सिल्वर स्क्रीन पर रफ़्तार से टिकी हुई है और इसके 125 करोड़ के आंकड़े को छूने की उम्मीद जताई जा रही है।
फिल्म को अभी तक दर्शक मिल रहे हैं। यही नहीं हर कोई कंगना की अदाकारी का कायल हो गया है। जिसके चलते जहां दर्शकों के दिल पर पीकू ने जादू चलाया था वह धुंधलाता दिख रहा है। पीकू को तनुजा द्विवेदी और कुसुम दत्तो ने कहीं पीछे छोड़ दिया है।
पीकू की कमाई रह गई पीछे
वहीं 'तनु वेड्स मनु 2' से 2 हफ्ते पहले रिलीज हुई दीपिका पादुकोण की फिल्म 'पीकू' अपने चौथे हफ्ते में 77.33 करोड़ पर है। फिल्म में कंगना डबल रोल में है और वहीं उनका एक किरदार हरियाणवी है और उनके इस किरदार को इस कदर पसंद किया जा रहा है कि हर कोई उनके इस अभिनय का कायल हो गया है।
तरण आदर्श ने दोनों फिल्मों की कमाई की जानकारी देते हुए ट्वीट कर 'पीकू' को सुपरहिट और 'तनु वेड्स मनु 2' ब्लकबस्टर बताया है।
पहले तरण ने ट्वीट कर 'तनु वेड्स मनु 2' की कमाई की जानकारी देते हुए कहा है-