फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kangana Ranaut tests negative for Coronavirus never want to share tips on how to beat it

कंगना रणौत हुईं कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त, बोलीं- नहीं बताऊंगी ठीक होने का सीक्रेट

Tue, 18 May 2021 12:44 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 18 May 2021 12:44 PM IST
सार

  • कोविड मुक्त हुईं कंगना रणौत
  • सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर दी जानकारी
  • कंगना आठ मई को संक्रमित पाई गई थीं और घर में ही पृथकवास में रह रही थीं

विज्ञापन
Kangana Ranaut tests negative for Coronavirus never want to share tips on how to beat it
कंगना रणौत - फोटो : Insatagram- @kanganaranaut

विस्तार

अभिनेत्री कंगना रणौत ने मंगलवार को बताया कि वह कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त हो गई हैं। कंगना आठ मई को संक्रमित पाई गई थीं और घर में ही पृथकवास में रह रही थीं।

विज्ञापन


अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर यह जानकारी साझा करते हुए लिखा, ‘‘सभी को नमस्ते, आप सभी के प्रेम और शुभेच्छाओं से मैं अब संक्रमण मुक्त हो गई हूं।  मैंने वायरस को कैसे हराया इस बारे में बहुत कुछ कहना चाहती हूं लेकिन मुझे कोविड फैन क्लब्स को आहत न करने के लिए कहा गया है। हां वायरस के लिए जरा भी अनादर दिखाओ तो वाकई में कुछ लोग ऐसे हैं जो आहत हो जाते हैं। खैर, आपके प्यार और शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया।’’
विज्ञापन


कंगना का ट्विटर अकाउंट इस महीने की शुरुआत में इस सोशल मीडिया साइट ने नियमों के उल्लंघन का हवाला देते हुए स्थायी तौर पर निलंबित कर दिया था। इसके बाद से अभिनेत्री इंस्टाग्राम पर सक्रिय हैं। हालांकि कोविड को मामूली सा फ्लू बताने की वजह से कंगना का पोस्ट हटा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

Kangana Ranaut tests negative for Coronavirus never want to share tips on how to beat it
कंगना रणौत - फोटो : Social media

कंगना रणौत देश के अधिकांश ज्वलंत राजनीतिक मुद्दों पर बेबाकी से अपनी बात रखती रहती हैं। इसके लिए वह सोशल मीडिया का सहारा लेती हैं। ट्विटर द्वारा अकाउंट सस्पेंड किए जाने के बाद अब वह इंस्टाग्राम पर पहुंच गई हैं और यहां धड़ल्ले से पोस्ट अपडेट कर रही हैं। इन दिनों वह इस्रायल और फिलीस्तीन के बीच छिड़े यरुशलम के मुद्दे पर अपना बयान दे रही हैं।


बृहन्मुंबई महानगरपालिका ने बताया कि सोमवार को शहर में कोविड-19 के 1,240 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6,89,936 हो गई। वहीं 48 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 14,308 हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed