फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kangana ranaut Shares photos of ramakrishna math wished everyone on guru purnima

Kangana Ranaut: बचपन से इन्हें अपना गुरु मानती हैं कंगना रणौत, गुरु पूर्णिमा पर अभिनेत्री ने साझा कीं तस्वीरें

Sun, 21 Jul 2024 01:11 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 21 Jul 2024 01:11 PM IST
सार

पूरे देश गुरु पूर्णमा का उत्सव मनाया जा रहा है। अभिनेत्री कंगना रणौत ने भी सोशल मीडिया पर इस खास मौके पर अपने प्रशंसकों को गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने एक्स पर कई तस्वीरें के जरिए अपने गुरु की भी झलक साझा की है। 

विज्ञापन
Kangana ranaut Shares photos of ramakrishna math wished everyone on guru purnima
कंगना रणौत - फोटो : एक्स- कंगना रणौत

विस्तार

पूरे देश गुरु पूर्णमा का उत्सव मनाया जा रहा है। अभिनेत्री कंगना रणौत ने भी सोशल मीडिया पर इस खास मौके पर अपने प्रशंसकों को गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने एक्स पर कई तस्वीरें के जरिए अपने गुरु की भी झलक साझा की है। 
विज्ञापन

Game Changer Vishwambhara: राम चरण-चिरंजीवी के प्रशंसकों के लिए खुशखबरी, 'गेम चेंजर'-'विश्वंभरा' पर आया अपडेट
विज्ञापन


गुरु पूर्णमा की दीं शुभकामनाएं
रविवार (21 जुलाई) को कंगना ने एक्स पर रामकृष्ण मठ की तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से लिखा, "बचपन से जो मेरे गुरू रहे हैं, जिन्होंने अपने आशीर्वाद और शिक्षाओं से सदा मेरा मार्गदर्शन किया है, आज उन्हीं स्वामी विवेकानंद जी के रामकृष्ण मठ में सुबह सुबह उनका आशीर्वाद लिया। गुरुओं के बारे में मैं क्या ही कहूं, ये नरक समान जीवन गुरु के चरण मात्र दर्शनों से स्वर्ग बन जाता है, गुरुओं की कृपा सब पर बनी रहे, गुरुपूर्णिमा की सबको हार्दिक शुभकामनाएं।"
विज्ञापन
विज्ञापन



लोकसभा सांसद बन चुकी हैं कंगना
इन तस्वीरों में कंगना को साड़ी में देखा जा सकता है। बता दें कि कंगना रणौत अभिनेत्री होने के साथ अब सांसद भी हैं। हाल ही मे उन्होंने लोकसभा 2024 में मंडी से चुनाव लड़ा था। यहां से जीतकर अब वह सांसद बन चुकी हैं। 
Kill OTT Release: इस दिन घर बैठे ओटीटी पर देख सकते हैं सस्पेंस-थ्रिलर से भरपूर फिल्म 'किल', नोट कर लें तारीख

इमरजेंसी में आएंगी नजर
उनके फिल्मी करियर की बात करें तो कंगना जल्द ही इमरजेंसी नाम की फिल्म में नजर आने वाले हैं। अभिनय के साथ उन्होंने इस फिल्म का निर्देशन भी किया है। इसमें उनके साथ अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े और मिलिंद सोमन जैसे कलाकार नजर आएंगे। फिल्म में दिवंगत अभिनेता सतीश कौशिक की भी अहम भूमिका है।
Thalapathy 69: विजय की 'दलपति 69' से जुड़ा कमल हासन का नाम? फिल्म पर मिली नई जानकारी ने बढ़ाया फैंस का उत्साह
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed