फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kangana ranaut seeks more time to appear before Delhi Assembly panel harmony committee over hateful social media posts

Kangana Ranaut: दिल्ली विधानसभा की समिति के समक्ष पेश नहीं हुईं कंगना रणौत, किसानों के प्रदर्शन को बताया था खालिस्तानी आंदोलन

Mon, 06 Dec 2021 04:47 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Mon, 06 Dec 2021 04:47 PM IST
विज्ञापन
Kangana ranaut seeks more time to appear before Delhi Assembly panel harmony committee over hateful social media posts
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर कथित घृणास्पद पोस्ट के मामले में दिल्ली विधानसभा की शांति और सद्भाव समिति के सामने पेश होने के लिए और समय मांगा है। दिल्ली विधानसभा की शांति व सद्भाव समिति के अध्यक्ष और आम आदमी पार्टी के राघव चड्ढा ने ये बताया कि 'कंगना के वकील ने पत्र जानकारी दी है कि कुछ निजी और पेशेवर कारणों की वजह से कंगना आज समिति के सामने पेश नहीं हो सकती'। उन्होंने कुछ सप्ताह का और समय मांगा है। आगे बताते हुए राघव चड्ढा ने कहा कि समिति के सामने पेश होने के लिए दूसरी तारीख बाद में तय की जाएगी, जिसके बारे में उन्हें सूचित कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

Kangana ranaut seeks more time to appear before Delhi Assembly panel harmony committee over hateful social media posts
कंगना - फोटो : instagram

दिल्ली विधानसभा शांति और सद्भाव कमेटी के सामने पेश होने को लिए कंगना रानौत को पिछले महीने नोटिस जारी किया गया था। कंगना को 06 दिसंबर यानी आज कमेटी के सामने पेश होना था। सोशल मीडिया पर कथित घृणास्पद पोस्ट करने की शिकायत के बाद कंगना के खिलाफ यह नोटिस जारी किया गया था। कंगना ने कमेटी के सामने पेश न होने के लिए निजी और काम को कारण बताकर थोड़ा और समय मांगा है। कंगना ने समिति के समझ पेश होने के लिए नई तारीख मांगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Kangana ranaut seeks more time to appear before Delhi Assembly panel harmony committee over hateful social media posts
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें कि कंगना को किसानों के ऊपर कथित घृणास्पद पोस्ट करने के मामले में नोटिस जारी किया गया था। कंगना के खिलाफ दर्ज शिकायतों में दावा किया गया था कि  उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम की एक पोस्ट में सिख समुदाय के किसानो को 'खलिस्तानी आतंकवादी' करार दिया था।

विज्ञापन

Kangana ranaut seeks more time to appear before Delhi Assembly panel harmony committee over hateful social media posts
Kangna Ranaut
समिति ने कहा कि कंगना के खिलाफ की गई शिकायत में कहा गया कि 20 नवंबर को कंगना रनौत ने एक सोशल मीडिया पर स्टोरी पोस्ट की थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि 'खलिस्तानी आतंकवादी' आज सरकार को घुमा सकते हैं। 

 

Kangana ranaut seeks more time to appear before Delhi Assembly panel harmony committee over hateful social media posts
कंगना रणौत - फोटो : Instagram

सोशल मीडिया पर पोस्ट करके अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने और भावनाओं को ठेस पहुंचाने के संबंध में सिख समुदाय की तरफ से एक्ट्रेस कंगना के खिलाफ शिकायत मुंबई पुलिस में भी शिकायत दर्ज करवाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed