फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kangana Ranaut seeks bailable warrant against Javed Akhtar for intentionally not coming to the court

Kangana Ranaut: कंगना ने जावेद अख्तर के खिलाफ की जमानती वारंट की मांग, गीतकार पर लगाया गंभीर आरोप

Mon, 07 Aug 2023 05:17 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 07 Aug 2023 05:17 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत ने आपराधिक धमकी के एक मामले में गीतकार जावेद अख्तर के खिलाफ जमानती वारंट की मांग करते हुए मुंबई के अंधेरी मजिस्ट्रेट कोर्ट में एक याचिका दायर की है।

विज्ञापन
Kangana Ranaut seeks bailable warrant against Javed Akhtar for intentionally not coming to the court
कंगना रणौत, जावेद अख्तर - फोटो : Twitter- @Teamkangana, PTI

विस्तार

बॉलीवुड क्वीन जहां एक तरफ अपनी आने वाली फिल्म 'चंद्रमुखी 2' को लेकर चर्चा में हैं, वहीं दूसरी तरफ उनके और जावेद अख्तर के बीच का विवाद दिन-ब-दिन बढ़ता ही जा रहा है। दोनों एक-दूसरे पर तरह-तरह के आरोप लगा रहे हैं और सीधा कोर्ट पहुंच जाते हैं। अब एक बार फिर कंगना रणौत, जावेद अख्तर के खिलाफ एक अपील लेकर कोर्ट पहुंची। दरअसल, अभिनेत्री ने दावा किया है कि जावेद अख्तर जानबूझकर अदालत में पेश नहीं हुए हैं। ऐसे में अभिनेत्री ने उनके खिलाफ जमानती वारंट की मांग की है। 

विज्ञापन

Kangana Ranaut seeks bailable warrant against Javed Akhtar for intentionally not coming to the court
कंगना रणौत, जावेद अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत ने आपराधिक धमकी के एक मामले में गीतकार जावेद अख्तर के खिलाफ जमानती वारंट की मांग करते हुए मुंबई के अंधेरी मजिस्ट्रेट कोर्ट में एक याचिका दायर की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेत्री ने कथित तौर पर 'जानबूझकर' अदालत के सामने पेश होने में विफल रहने और सुनवाई की उपेक्षा करने के लिए वारंट की मांग कर रही हैं। जावेद अख्तर को 5 अगस्त को अदालत में पेश होने के लिए बुलाया गया था। हालांकि, उनके वकील जय भारद्वाज ने उनके परिवार के एक सदस्य की अर्जेंट मेडिकल कंडीशन का हवाला देते हुए कोर्ट में पेश न हो पाने का अनुरोध किया था।  
Amarujala samvad 2023: अमीषा ने टॉम क्रूज से की सनी देओल की तुलना, बोलीं- 'अमर रहेगी तारा-सकीना की जोड़ी'

विज्ञापन
विज्ञापन

Kangana Ranaut seeks bailable warrant against Javed Akhtar for intentionally not coming to the court
कंगना रणौत, जावेद अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना रानौत के वकील रिजवान सिद्दीकी ने इसका विरोध किया और अभिनेत्री के खिलाफ जावेद की सुनवाई के दौरान इसी तरह के एक उदाहरण को पेश किया।  इस तरह गीतकार के खिलाफ जमानती वारंट का आग्रह किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिजवान ने दावा किया है कि क्योंकि जावेद अख्तर जानबूझकर अदालत के सामने पेश नहीं हुए हैं, इसलिए न्याय के हित में वारंट जारी किया जाना चाहिए।
Amarujala Samvad 2023: लोग जब भी मुझे याद करें उनके चेहरे पर मुस्कान हो, अमर उजाला संवाद में बोलीं मल्लिका दुआ

विज्ञापन

Kangana Ranaut seeks bailable warrant against Javed Akhtar for intentionally not coming to the court
कंगना रणौत-जावेद अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

हालांकि, दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद कोर्ट ने याचिका पर रोक लगाने का फैसला किया। इसके बदले में जावेद अख्तर को अपनी अगली सुनवाई के लिए जमानत प्रक्रियाओं का पालन करने का मौका मिलता है। बता दें, जावेद अख्तर ने अभिनेत्री कंगना रणौत द्वारा दायर एक मामले में एक मजिस्ट्रेट द्वारा उनके खिलाफ जारी किए गए समन के खिलाफ शुक्रवार को मुंबई की एक सेशन कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। उन्होंने दावा किया कि आदेश जल्दबाजी में और अनुचित तरीके से पारित किया गया जिसके परिणामस्वरूप न्याय का गंभीर अपमान हुआ। इस मामले सुनवाई 8 अगस्त को होनी है।
Amar Ujala Samvad 2023: 'अमर है तारा-सकीना की प्रेम कहानी', सनी-अमीषा ने 'गदर' के 20 साल के सफर पर की चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed