Kangana Ranaut: हिल स्टेशन पर रेस्टोरेंट खोलना चाहती थीं कंगना, आर्थिक तंगी के कारण अधूरा है सपना
कंगना रणौत आखिरी बार फिल्म धाकड़ में नजर आई थीं। उनकी यह फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हो गई थी। हाल ही में कंगना ने बताया कि फिल्म इमरजेंसी की शूटिंग के दौरान उनको घर गिरवी रखना पड़ा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कंगना रणौत बॉलीवुड की धाकड़ एक्ट्रेस हैं। अभिनेत्री अपनी शानदार फिल्मों के अलावा तीखी बयानबाजी के लिए भी जानी जाती हैं। अभिनेत्री सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों के अलावा अपनी निजी जिंदगी के बारे में भी खुलकर बातें करती नजर आती हैं। अब कंगना ने इस बात का खुलासा किया है कि उन्होंने अपना एक रेस्टोरेंट खोला था, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण उन्हें रेस्टोरेंट बंद करना पड़ा था। कंगना ने अपने इंस्टा पर एक वीडियो के जरिए इस बात की जानकारी दी है।
अधूरा है रेस्टोरेंट खोलने का सपना
कंगना रणौत की फिल्म इमरजेंसी का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। अभिनेत्री फिल्मों के अलावा बिजनेस में भी हाथ आजमाने की कोशिश कर रही हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने इस बात का खुलासा किया है कि वह कई साल से अपना रेस्टोरेंट खोलना चाह रही थीं, लेकिन आर्थिक नुकसान के कारण वह घाटी में अपना रेस्टोरेंट नहीं खोल पाईं। रेस्टोरेंट खोलने का सपना अभी सपना ही है।
इसे भी पढ़ें- Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा की बॉडी शेमिंग वाले बयान पर खुलकर बोले एक्स स्टाइलिस्ट, सफाई में कही यह बात
घर गिरवी रख बना रहीं फिल्म
बता दें कि कंगना रणौत आखिरी बार फिल्म धाकड़ में नजर आई थीं। उनकी यह फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हो गई थी। हाल ही में कंगना ने बताया कि फिल्म इमरजेंसी की शूटिंग के दौरान उनको घर गिरवी रखना पड़ा, क्योंकि इसका डायरेक्शन और मेकिंग वो अकेले कर रही हैं। उन्होंने कहा था, इस शहर में 500 लेकर आई थी और अगर पूरी तरह से बर्बाद हो जाती हूं तो मैं फिर से वहीं पहुंच जाऊंगी, जहां पहले दिन थी।
इमरजेंसी में कंगना रणौत पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आने वाली हैं। कंगना के साथ इस फिल्म में अनुपम खेर श्रेयस तलपड़े, महिमा चौधरी, मिलिंद सोमन, विशाक नायर और दिवंगत सतीश कौशिक भी हैं। इमरजेंसी की शूटिंग पूरी हो चुकी है। इसके अलावा वह तेलुगु फिल्म ‘चंद्रमुखी 2’ पर काम कर रही हैं।