फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   kangana ranaut reply distributors company on demand for compensation of rs  6 crore for thalaivii

Kangana Ranaut: 'थलाइवी' के डिस्ट्रीब्यूटर्स को कंगना का मुंहतोड़ जवाब, कहा- जो मुझसे जलते हैं...

Thu, 23 Mar 2023 05:34 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Thu, 23 Mar 2023 05:34 PM IST
सार

साल 2021 में कंगना रणौत की फिल्म थलाइवी रिलीज हुई थी। इस फिल्म में कंगना दिवंगत अभिनेत्री और राजनेता जयललिता के किरदार में नजर आई थीं। मेकर्स को इस फिल्म से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन जयललिता की यह बायोपिक उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई

विज्ञापन
kangana ranaut reply distributors company on demand for compensation of rs  6 crore for thalaivii
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कंगना रणौत बॉलीवुड की बेबाक अभिनेत्री हैं। वह कई सितारों को खरीखोटी सुना चुकी हैं। हाल ही में खबर आई थी कि अभिनेत्री की फिल्म फ्लॉप होने कारण मेकर्स उनसे नुकसान की भरपाई के लिए पैसे मांग रहे हैं। अब अभिनेत्री ने इस बात का खुद सोशल मीडिया पर खुलासा किया है। उनका कहना है कि ये सब उनके खिलाफ प्रोपेगैंडा है। 

विज्ञापन

कंगना ने दिया जवाब
कंगना रणौत ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया, जिसमें एक न्यूज पोर्टल की खबर है। इसमें लिखा है, 'इमरजेंसी के लिए सबकुछ गिरवी रख चुकीं कंगना रणौत पर एक और मार, थलाइवी के डिस्ट्रीब्यूटर ने मांगे छह करोड़।' इस पोस्ट को साझा करते हुए कंगना ने लिखा, 'यह सब असल में फिल्म माफिया का काम है। मेरे खिलाफ एक के बाद एक फेक न्यूज फैलाई जा रही हैं। कृपया उन लोगों की परवाह न करें जो मुझसे ईर्ष्या करते हैं।'


इसे भी पढ़ें- TRP WEEK 11: इस हफ्ते टीआरपी लिस्ट में नहीं हुआ कोई उलटफेर, ट्विस्ट एंड टर्न्स से 'अनुपमा' को बंपर फायदा
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी ने की पैसों की मांग
बता दें कि साल 2021 में कंगना रणौत की फिल्म थलाइवी रिलीज हुई थी। इस फिल्म में कंगना दिवंगत अभिनेत्री और राजनेता जयललिता के किरदार में नजर आई थीं। मेकर्स को इस फिल्म से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन जयललिता की यह बायोपिक उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई। कथित तौर पर फिल्म से जुड़े डिस्ट्रीब्यूटर्स ने थलाइवी को फ्लॉप बताते हुए कंगना ने नुकसान की भरपाई करने को कहा है। उन्होंने कंगना से छह करोड़ रुपये हर्जाने के तौर पर मांगे हैं।

विज्ञापन

कोर्ट की शरण लेंगी कंगना?
‘थलाइवी’ की डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने फिल्म के डिस्ट्रिब्सूशन राइट्स के लिए 6 करोड़ रुपये का एडवांस पेमेंट किया था। अब कंपनी ने ईमेल के जरिए रिफंड की मांग करते हुए चिट्ठी भेजी है। कहा जा रहा है कि कंगना इसके जवाब में कोर्ट का दरवाजा भी खटखटा सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed