{"_id":"5f58af238ebc3e54ec5db3af","slug":"kangana-ranaut-reached-mumbai-and-tweeted-video-for-maharashtra-cm-uddhav-thackeray","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंगना रनौत ने साधा उद्धव ठाकरे पर निशाना, वीडियो साझा कर निकाली भड़ास","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कंगना रनौत ने साधा उद्धव ठाकरे पर निशाना, वीडियो साझा कर निकाली भड़ास
Wed, 09 Sep 2020 04:03 PM IST
Avinash Pal
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Wed, 09 Sep 2020 04:03 PM IST
विज्ञापन
कंगना रनौत और उद्धव ठाकरे
- फोटो : Twitter: @KanganaTeam और फाइल फोटो
कंगना रनौत ने मुंबई में अपने घर पहुंचने के बाद सबसे पहले तो अपने ऑफिस के कुछ वीडियोज साझा किए। इन वीडियोज में कंगना के ऑफिस का टूटा हुआ मलबा नजर आ रहा है। इसके साथ ही कंगना ने अपना एक वीडियो भी साझा किया है। इस वीडियो में कंगना रनौत ने सीधे सीधे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा है।कंगना ने वीडियो में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के लिए आपत्तिनजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है। वहीं वीडियो के आखिर में कंगना ने कहा- 'जय हिंद, जय महाराष्ट्र।'
विज्ञापन
अपने इस वीडियो के साथ ही कैप्शन में कंगना रनौत ने लिखा, 'जो किया अच्छा किया।" इसके साथ ही कंगना ने एक हंसते हुए इमोजी का भी इस्तेमाल किया है। कैप्शन में आगे कंगना ने हैशटैग के साथ लिखा है #DeathOfDemocracy, यानी लोकतंत्र की हत्या। बता दें कि थोड़ी देर पहले बंबई हाई कोर्ट ने कंगना रनौत के दफ़्तर पर मुंबई महानगरपालिका की कार्रवाई पर रोक लगाने का आदेश दिया है। हाई कोर्ट ने बीएमसी से कंगना की याचिका पर जवाब दाखिल करने के लिए भी कहा है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि इससे पहले मुंबई महानगरपालिका की एक टीम ने अभिनेत्री कंगना रनौत के बंगले के कुछ हिस्सों को ढहाने की कार्रवाई शुरू कर दी थी जिन्हें वो अवैध तरीके से किया गया बदलाव बता रहे थे। कंगना के वकील रिजवान सिद्दिकी ने कहा कि बीएमसी ने जो नोटिस दी थी उसका जवाब पहले ही दे दिया गया था।
विज्ञापन
कंगना के वकील रिजवान सिद्दिक़ी ने कहा "बीएमसी ने जो 'स्टॉप वर्क' नोटिस दिया था वो बेबुनियाद है और अवैध है, स्टॉप वर्क उनको देना पड़ता है जिनके घर में काम चालू हो। वो अवैध तरीके से घर में घुसे, आस पड़ोस में सबको धमकी देकर घुस गए। नोटिस का जवाब मैंने कल ही दे दिया था।"