{"_id":"5b3b4ded4f1c1b95288b45c1","slug":"kangana-ranaut-rajkummar-rao-starrer-mental-hai-kya-release-date-announce-via-video","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीडियोः लंदन में भिड़े कंगना-राजकुमार, जमकर हुई तू-तू मैं-मैं, फिर कहा- 'मेंटल है क्या'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
वीडियोः लंदन में भिड़े कंगना-राजकुमार, जमकर हुई तू-तू मैं-मैं, फिर कहा- 'मेंटल है क्या'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 03 Jul 2018 03:50 PM IST
विज्ञापन
कंगना रनौत और राजकुमार राव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और एक्ट्रेस कंगना रनौत की मोस्ट अवेडेट फिल्म 'मेंटल है क्या' की शूटिंग इस वक्त लंदन में चल रही है। हाल ही में इस फिल्म का फर्स्ट लुक और पोस्टर रिलीज किया गया था, इसके बाद अब फिल्म की एक वीडियो क्लिप सामने आई है।
विज्ञापन
इस वीडियो में कंगना और राजकुमार राव दिखाई दे रहे हैं। इसमें यह दोनों एक दूसरे से लड़ते हुए नजर आ रहे हैं साथ ही एक-दूसरे को मेंटल कहते हुए दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
एकता कपूर के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बन रही ये फिल्म अगले साल रिलीज होगी। गौरतलब है कि इससे पहले ये दोनों स्टार फिल्म 'क्वीन' में एक साख नजर आ चुके हैं और वह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी।
विज्ञापन
इस वीडियो क्लिप को राजकुमार राव ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। ‘मेंटल है क्या’ एक एंटरटेनिंग थ्रिलर फिल्म है। वीडियो में इन दोनों ने इसकी रिलीजिंग डेट का खुलासा किया है।
#MentalHaiKya releasing on 22nd Feb,2019 guys. @ektaravikapoor @ShaileshRSingh #KanganaRanaut @pkovelamudi @KanikaDhillon @RuchikaaKapoor @balajimotionpic @KarmaMediaEnt pic.twitter.com/sYtKtsEuwt
— Rajkummar Rao (@RajkummarRao) July 3, 2018
प्रकाश कोवेलामुडी के डायरेक्शन में बन रही फिल्म ‘मेंटल है क्या’ अगले साल 22 फरवरी को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी। इस फिल्म की कहानी कनिका ढिल्लो ने लिखी है।