फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kangana Ranaut praised CM Yogi Adityanath on Atiq Ahmed Son Asad Ahmed Encounter on twitter

Kangana Ranaut: 'मेरे योगी भैया जैसा कोई नहीं', असद अहमद के एनकाउंटर पर CM की तारीफ में कंगना ने पड़े कसीदे

Fri, 14 Apr 2023 05:16 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 14 Apr 2023 05:16 PM IST
सार

इसी बीच एक्ट्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल पर सीएम योगी की जमकर तारीफ की है, लेकिन तारीफ करने की आखिर वजह क्या है, चलिए जानते हैं। 

विज्ञापन
Kangana Ranaut praised CM Yogi Adityanath on Atiq Ahmed Son Asad Ahmed Encounter on twitter
कंगना और योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बॉलीवुड की क्वीन कंगना रणौत इन दिनों अपनी फिल्म 'इमरजेंसी' को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। अभिनेत्री सोशल मीडिया पर खूब छाई रहती हैं। ऐसा कोई दिन जाता होगा कि एक्ट्रेस अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियां न बटोरें। कंगना इस मंच पर अक्सर तमाम मुद्दों पर अपनी राय देती नजर आती हैं। इसी बीच एक्ट्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल पर सीएम योगी की जमकर तारीफ की है, लेकिन तारीफ करने की आखिर वजह क्या है, चलिए जानते हैं। 

विज्ञापन
 

कंगना ने सीएम योगी की तारीफ की

हाल ही में, अतीक अहमद के बेटे असद अहमद का झांसी में एनकाउंटर कर दिया गया है, जिसे लेकर राजनीतिक जगत ही नहीं बल्कि मनोरंजन जगत में भी खलबली मच गई है। इसी बीच बॉलीवुड की कंट्रोवर्सी क्वीन कंगना रणौत ने ट्वीट कर योगी आदित्यनाथ को मेरे भैया जैसा कोई नहीं लिखा है। इसी क्रम में कंगना ने अपने ट्विटर हैंडल पर योगी आदित्यनाथ के जोरदार भाषण का वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में सीएम योगी को यह कहते सुना जा रहा है कि ‘जिन माफियाओं का नाम सामने आ रहा है। क्या यह सच नहीं है कि समाजवादी पार्टी ने उसे सांसद बनाया था। वह सपा द्वारा पाला-पोसा माफिया था। हमारी सरकार इनकी कमर तोड़ने का काम कर रही है। मिट्टी में मिला दूंगा।'

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
 

ट्विटर पर लिखा नोट

इस वीडियो को शेयर करते हुए कंगना ने लिखा, ‘मेरे भैया जैसा कोई नहीं।’ आगे उन्होंने योगी आदित्यनाथ को भी टैग किया है। बता दें कि पिछले साल दूसरी बार चुनाव जीतने के बाद कंगना ने योगी से मुलाकात की थी। अपने मुलाकात की तस्वीरें उन्होंने अपने फैंस संग भी साझा की थी। उन तस्वीरों को शेयर करते हुए कंगना ने लिखा, ‘मैं खुद को हम्बल सम्मानित और इंस्पायर महसूस करती हूं। कंगना की इन तस्वीरों पर फैंस ने भी अपना जमकर प्यार बरसाया था।’ 


Krrish 4: 'कृष 4' को लेकर राकेश रोशन ने दिया अपडेट, बताया फिल्म को बनने में क्यों लग रहा समय

‘इमरजेंसी’ में आएंगी नजर

वर्क फ्रंट की बात करें तो कंगना की फिल्म ‘इमरजेंसी’ जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।  इस फिल्म को अभिनेत्री ने सोलो डायरेक्ट किया है। यह  फिल्म 1977 की इंडियन इमरजेंसी पर बेस्ड है। फिल्म में कंगना ने पूर्व भारतीय प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का रोल प्ले किया है। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed