फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kangana Ranaut Movie Bharat Bhhagya Viddhaata Day 1 Friday Box Office Collection And Earning

Box Office: ‘भारत भाग्य विधाता’ को मिली बंपर ओपनिंग? जानें कंगना रनौत की फिल्म ने पहले दिन कितना कमाया

Fri, 12 Jun 2026 09:02 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 12 Jun 2026 09:02 PM IST
सार

Bharat Bhhagya Viddhaata Box Office Collection Day 1: शुक्रवार को सिनेमाघराें में कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ रिलीज हुई। यह फिल्म एक भावुक और संवेदनशील करने वाले विषय पर बनी है। जानिए, पहले दिन इस फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है? 

विज्ञापन
Kangana Ranaut Movie Bharat Bhhagya Viddhaata Day 1 Friday Box Office Collection And Earning
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कंगना रनौत अपने करियर में लीक से हटकर फिल्में करने के लिए जानी जाती हैं। उनकी फिल्मों में दर्शकों के लिए हमेशा एक खास संदेश भी छिपा होता है। फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ ऐसी ही एक फिल्म है, यह मानव सेवा को सबसे बड़ा धर्म मनाने वाली कुछ बहादुर नर्सों की कहानी को बयां करती हैं। जानिए, कंगना की फिल्म ने पहले दिन कितना कलेक्शन किया है? इस फिल्म को क्या बंपर ओपनिंग मिल सकी? 

विज्ञापन
Trending Videos

Kangana Ranaut Movie Bharat Bhhagya Viddhaata Day 1 Friday Box Office Collection And Earning
फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' में कंगना रनौत - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म ने पहले दिन की कैसी शुरुआत? 
सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ ने पहले दिन धीमी शुरुआत की है। इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 59 लाख रुपये कमाए हैं। यह फिल्म का शुरुआती कलेक्शन है, इसकी कमाई में आगे इजाफा हो सकता है। फिल्म ‘इमरजेंसी’ के बाद कंगना रनौत एक बार फिर से देश और समाज से जुड़ी कहानी बड़े पर्दे पर लेकर आई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Kangana Ranaut Movie Bharat Bhhagya Viddhaata Day 1 Friday Box Office Collection And Earning
फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' में कंगना रनौत - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

क्या है फिल्म की कहानी? 
यह फिल्म साल 2008 के मुंबई हमलों और एक हॉस्पिटल के स्टाफ के साहस की कहानी कहती है। फिल्म में कंगना ने नर्स का रोल किया है, जो आतंकी हमले के दौरान कई गर्भवती महिलाओं की जान बचाती है। मनोज तपाड़िया निर्देशित इस फिल्म में कंगना के अलावा गिरिजा ओक, स्मिता तांबे, ईशा डे और जावेद किंग जैसे कलाकार नजर आए। 
फिल्म के प्रमोशन के दौरान कंगना रनौत ने बताया था कि अभिनेता जॉन अब्राहम के पास पहले 'भारत भाग्य विधाता' टाइटल था और उन्होंने इसे बिना किसी चार्ज के इस्तेमाल करने की इजाजत कंगना और फिल्म मेकर्स को दे दी। 

विज्ञापन

Kangana Ranaut Movie Bharat Bhhagya Viddhaata Day 1 Friday Box Office Collection And Earning
फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' में कंगना रनौत - फोटो : सोशल मीडिया

इन फिल्मों से थिएटर में कंगना की फिल्म का मुकाबला 
आज ‘भारत भाग्य विधाता’ के अलावा इम्तियाज अली निर्देशित फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ भी रिलीज हुई। इस फिल्म ने पहले दिन 60 लाख रुपये कमाए हैं। इस फिल्म ने भी पहले दिन धीमी शुरुआत की है। इसके और ‘भारत भाग्य विधाता’ के कलेक्शन में ज्यादा अंतर नहीं है। 
वहीं कुछ और फिल्में भी थिएटर में पहले से मौजूद हैं। इसने भी कंगना की फिल्म को मुकाबला करना है। जैसे ‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने आठवें दिन 1.18 करोड़ रुपये कमाए हैं। वहीं फिल्म ‘पेद्दी’ ने रिलीज के 9वें दिन 3.14 करोड़ रुपये की कमाई की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed