फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kangana Ranaut matter Bombay High Court adjourns the matter till tomorrow

कंगना रणौत मामले में हाईकोर्ट ने बीएमसी को लगाई फटकार, कहा- ‘तोड़ने में तेजी दिखाई, जवाब में देरी क्यों?’

Thu, 24 Sep 2020 01:44 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Thu, 24 Sep 2020 01:44 PM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut matter Bombay High Court adjourns the matter till tomorrow
कंगना रणौत - फोटो : PTI

कंगना रणौत ने अपने ऑफिस में बीएमसी की तोड़फोड़ के मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। हाईकोर्ट ने इस मामले में बीएमसी से जवाब मांगा है। बीएमसी के वकील ने कोर्ट से इसके लिए और समय की मांग की। जिसके बाद जज ने कहा कि ‘वैसे तो आप बहुत तेज हैं, फिर यहां देरी क्यों कर रहे हैं?’ जज ने आगे कहा कि ‘मॉनसून के सीजन में किसी इमारत को इस तरह तोड़कर छोड़ा नहीं जाता है।‘ बीएमसी शुक्रवार को कोर्ट में अपना पक्ष रखेगी। मामले की सुनवाई 25 सितंबर को की जाएगी।

विज्ञापन

 
कंगना ने नौ सितंबर को अपने पाली हिल एरिया स्थित बंगले का एक हिस्सा गिराने के खिलाफ याचिका दाखिल की थी, जिसमें उन्होंने बीएमसी की कार्रवाई को अवैध घोषित करने और दो करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कंगना की याचिका पर सांसद संजय राउत ने कहा था कि ‘मेरे लिए अदालती मुकदमे कोई नई बात नहीं है।‘ संजय राउत ने बुधवार को बीएमसी की कार्रवाई का समर्थन करते हुए कहा कि नगर निकाय को अवैध निर्माण तोड़ने का पूरा अधिकार है। हम कानून का सम्मान करते हैं और अदालत में लड़ाई लड़ेंगे।
 
संजय राउत ने फिल्म इंडस्ट्री का किया बचाव
संजय राउत ने एक बार फिर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद नशीली दवाओं की जांच में घिरी मुंबई फिल्म इंडस्ट्री का बचाव किया। उन्होंने कहा, मुंबई फिल्म इंडस्ट्री को इसके लिए क्यों बदनाम करते हो? ड्रग माफिया मुंबई में ही नहीं हर जगह मौजूद हैं। साथ ही कहा कि केंद्र सरकार को कश्मीर घाटी में एक फिल्म सिटी स्थापित करानी चाहिए।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed