एक्सपोज: राज कुंद्रा मामले में कंगना ने दी प्रतिकिया, कहा- फिल्म से सामने लाऊंगी बॉलीवुड की सच्चाई
- कंगना रणौत ने राज कुंद्रा मामले पर दी प्रतिक्रिया
- अपनी फिल्म 'टीकू वेड्स शेरू में कंगना बॉलीवुड का करेंगी पर्दाफाश
- कंगना ने कहा - हर चमकती चीज सोना नहीं होती
विस्तार
कंगना रणौत बॉलीवुड की वो अभिनेत्री हैं जो किसी भी मुद्दे पर खुलकर बात करती हैं। फिल्म जगत का हिस्सा होने के बावजूद भी कंगना अपने सह-कलाकारों के बारे में खुलकर बात करने से बिलकुल भी नहीं घबराती। कंगना रणौत उस वक्त खबरों में आई थी जब उन्होने नेपोटिज्म के मामले पर बातचीत की थी और उसके बाद कंगना कभी नहीं रुकी। आए दिन उनके निशाने पर कोई न कोई बॉलीवुड सितारा जरूर होता है। अब कंगना ने शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
कंगना ने कहा हर चमकती चीज सोना नहीं होती
अब कंगना रणौत ने राज कुंद्रा की गिरफ्तारी पर खुलकर बात की। कंगना रणौत ने फेसबुक पर राज कुंद्रा की पोर्नोग्राफी फिल्मों का मामला सामने आने के बाद अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा, ‘इसलिए मैं फिल्म जगत को गटर कहती हूं। हर चमकती चीज सोना नहीं होती। बता दें सोमवार यानी की 19 जुलाई को क्राइम ब्रांच ने अश्लील फिल्म बनाने और उन्हें कुछ एप पर दिखाए जाने के आरोप राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया है। शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को पहले क्राइम ब्रांच ने कुछ पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। 23 जुलाई तक राज कुंद्रा पुलिस हिरासत में ही रहेंगे।
अपनी फिल्म से बॉलीवुड का करेंगी पर्दाफाश
कंगना रणौत ने अपने इस फेसबुक पोस्ट में ये भी कहा कि वो बॉलीवुड में होने वाली इस तरह की चीजों का पर्दाफाश करेंगी। कंगना ने अपने इस फेसबुक पोस्ट में लिखा, ‘मैं अपने प्रोडक्शन में बनने वाली आगामी फिल्म ‘टिकू वेड्स शेरु’ में बॉलीवुड में चल रही इस तरह की चीजों का पर्दाफाश करूंगी’। बता दें कि कंगना की इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्धिकी मुख्य अभिनेता के तौर पर नजर आएंगे तो वहीं साई कबीर इस फिल्म का निर्देशन करेंगे।
कंगना ने कहा हमें सचेत रहना चाहिए
कंगना ने कहा कि हमें इंडस्ट्री में मजबूत मूल्य प्रणाली और विवेक की आवश्यकता है और हमें सचेत रहना चाहिए। कंगना रणौत बॉलीवुड की धाकड़ अभिनेत्री मानी जाती हैं वो अक्सर सोशल मीडिया पर बॉलीवुड में होने वाले नेपोटिज्म, कास्टिंग काउच जैसे मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखती हैं। वो अपने ट्वीट में अक्सर कई सितारों पर निशाना साधते हुए नजर आती हैं। करण जौहर से लेकर तापसी पन्नु और स्वरा भास्कर जैसे सितारों को भी कंगना ट्वीट करके खूब खरी खोटी सुना चुकी हैं।